फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की बेरहमी से हत्या: प्रशांत ने हैक कर लिया था नेहा का व्हाट्सएप, पुलिस पूछताछ में किए हुए कई बड़े खुलासे

Thu, 08 May 2025 03:47 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में पति ने पत्नी की चाकू से ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आरोपी पति पुलिस की गिरफ्त में है, वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बड़े खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
1 of 6
नेहा हत्याकांड बागपत, पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
बागपत शहर के जैन मोहल्ला निवासी प्रशांत चौधरी और ठाकुर द्वारा मोहल्ला निवासी नेहा ने छह साल पहले प्रेम विवाह किया था। लेकिन शायद ही इस बात का किसी को अंदेशा हो कि एक दूसरे के बिना एक पल न रहने वाला ये प्रेमी जोड़ा एक दिन एक दूसरे की जान का दुश्मन बन बैठेगा।

दोनों ने घर से भागकर शादी की थी। दोनों का चार साल का बेटा है। लेकिन आखिर ऐसा क्या हुआ कि प्रशांत ने पत्नी नेहा की बेरहमी से जान ले ली। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना जुर्म कबूल करने के साथ ही पुलिस पूछताछ में बड़े खुलासे किए हैं।

यह भी पढ़ें: UP: 'मेरे होते हुए किसी और से बात...', पत्नी पर छुरे से 19 वार कर कत्ल; पति ने चिल्ला-चिल्लाकर कहे ये शब्द
विज्ञापन

2 of 6
नेहा हत्याकांड बागपत, पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
प्रशांत और नेहा के प्रेम विवाह से दोनों के ही परिजन नाराज थे। दोनों ने इसके बाद घर से भागकर शादी की और फिर कुछ दिन बाद तक घर नहीं लौटे। इसके बाद वापस घर आ गए और तब से यहीं रह रहे थे।  बेटा आर्यन नर्सरी कक्षा में पढ़ाई करता है, जो बुधवार की सुबह स्कूल चला गया था। दोपहर में आर्यन की मां की पिता ने हत्या कर दी।

आर्यन जब स्कूल से घर लौटा तो उसे उसका संसार उजड़ा हुआ मिला। मां नेहा लहूलुहान अवस्था में घर की दहलीज पर पड़ी थी। पूरा आंगन खून से लथपथ था। आर्यन एक कोने में छुपकर रोने लगा। कुछ देर बाद ही नेहा की मां लौटी तो उसके होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें: अलीगढ़ हादसा: रंजिश में जेल में बंद था कैदी गुल सन्नवर, पेशी पर लेकर आ रहे थे पुलिसकर्मी, हादसे में हुई मौत
विज्ञापन

3 of 6
नेहा हत्याकांड बागपत, पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
इस बात को लेकर रहने लगा था विवाद
इस हत्या को बेरहमी से अंजाम क्यों दिया गया ये भी जान लीजिए। डेढ़ माह पहले अनैतिक संबंधों के शक में प्रशांत और नेहा के बीच विवाद हो गया। नेहा ने प्रशांत के साथ रहने से इनकार कर दिया और वह मां रंजीता, पिता विनोद के साथ ठाकुर द्वारा मोहल्ले में रहने लगी, जो विनोद शर्मा के घर में किराये पर रहते हैं।

4 of 6
नेहा हत्याकांड बागपत, पत्नी की हत्या - फोटो : नेहा हत्याकांड बागपत, पत्नी की हत्या
प्रशांत ने नेहा का व्हाट्सएप हैक करके अपने फोन में चलाया
बताया कि  प्रशांत ने किसी तरह अपनी पत्नी नेहा का व्हाट्सएप हैक करके अपने फोन में चला लिया। इसका पता चलने पर नेहा ने प्रशांत को फोन कर पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी। इसके बाद प्रशांत अपने घर से छुरा लेकर नेहा के घर पहुंचा। वहां दिव्यांग ससुर विनोद के सामने पत्नी नेहा के साथ मारपीट करते हुए छुरे से 19 वार किए और फिर गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

5 of 6
नेहा हत्याकांड बागपत, पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में आरोपी पति ने किए ये खुलासे
शोर सुनकर आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए तो प्रशांत ने खुद को मकान के अंदर बंद कर लिया। पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली लेकर आई, जहां एसपी सूरज कुमार राय ने उससे पूछताछ की। एसपी के अनुसार हत्यारोपी ने कहा कि उसकी पत्नी किसी से बात करती थी। पहले कॉल रिकार्ड व मैसेज डिलीट कर देती थी, तब उसे फोन दिखाती थी। इस कारण दोनों में विवाद बढ़ गया। इस मामले में नेहा के दादा सुरेश ने प्रशांत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नेहा हत्याकांड बागपत, पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
सात जन्मों के बंधन को खूनी अंजाम तक पहुंचा रहा अनैतिक संबंधों का ग्रहण 
शादी के बाद सात जन्मों के बंधन की डोर अनैतिक संबंधों का ग्रहण कमजोर कर रहा है। अनैतिक संबंधों को लेकर जिले में कई हत्याएं हो चुकी हैं, उसमें प्रेम विवाह करने वाले जोड़े भी शामिल हैं। बुधवार को शहर के ठाकुर द्वारा मोहल्ले में हुई नेहा की हत्या भी उन्हें में से एक है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें