फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में मुख्यमंत्री का दौरा: योगी आदित्यनाथ बोले- बागपत अब विकास के मामले में इंद्रप्रस्थ से आगे

Thu, 29 Jul 2021 03:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 8
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala baghpat
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बागपत दौरे पर हैं। सीएम योगी ने बागपत पहुंचकर सबसे पहले विकास कार्यों का निरीक्षण किया, वहीं कलक्ट्रेट सभागार में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक ली। सीएम योगी ने जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। सीएम योगी ने कलेक्ट्रेट में बैठक के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए तो वहीं कोविड की तीसरी लहर से लड़ने के लिए तैयार रहने के दिशा निर्देश दिए। 

सीएम योगी ने कहा कि बागपत अब पहले जैसा नहीं है, बागपत में भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने जो प्रयास किए हैं वह पहली सरकारों में नहीं हुए। जिले की विभिन्न समस्याओं को सुनकर उनके जल्द निवारण का भी आश्वासन दिया। उधर, सीएम के बागपत दौरे से पहले एसपी अभिषेक सिंह ने बिनौली के अक्षय आत्महत्या प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि योगी आदित्यनाथ रंछाड़ में मृतक अक्षय के घर भी जा सकते हैं। आगे तस्वीरों में देखें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बागपत दौरा : -
विज्ञापन

2 of 8
जिला अस्पताल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala baghpat
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बागपत दौरे पर हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर गुरुवार दोपहर 11:00 बजे पुलिस लाइन में उतरा। सीएम योगी सबसे पहले जिला अस्पताल पहुंचे, यहां निरीक्षण करने के बाद वह कलक्ट्रेट के लिए निकल गए।

इस दौरान सांसद सत्यापाल सिंह ने उनका गुलाब देकर स्वागत किया। योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल के चिकित्सकों व कर्मचारियों से कोविड की तीसरी लहर से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर लेने के दिशा निर्देश भी दिए। 
 
विज्ञापन

3 of 8
बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala baghpat
बागपत में मुख्यमंत्री ने कलक्ट्रेट पहुंचकर सीएम पार्टी-पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के दिशा-निर्देश दिए।

कलक्ट्रेट सभागार में पार्टी पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने मुख्यमंत्री के समक्ष जनपद की विभिन्न समस्याओं से लेकर आवश्यकताओं के बारे में ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया।

4 of 8
बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala baghpat
उन्होंने योगी आदित्यनाथ के सामने बागपत में रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण कराने, जेवी कॉलेज बड़ौत को कृषि विवि बनाए जाने, बागपत चीनी मिल की क्षमता वृद्धि की मांग की। अधिकांश मांगों पर मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति भी जताई।

गन्ने के भाव में बढ़ोतरी किये जाने, बकाया गन्ना भुगतान पर भी मुख्यमंत्री से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। कहा कि मीतली में मेडिकल कॉलेज का निर्माण दिसंबर माह से शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 8
बागपत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala baghpat
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री योजना के तहत लोगों को निशुल्क दिए जाने वाले राशन वितरण पर कहा कि इस बार 5 अगस्त को सभी राशन डीलर के यहां पार्टी पदाधिकारियों द्वारा पहुंचकर राशन वितरण करवाया जाएगा। उपभोक्ताओं को अलग से एक बैग में राशन दिया जाएगा, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो भी लगी होगी। 
विज्ञापन

6 of 8
बागपत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala baghpat
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में यहां नहीं आ पाया था। बागपत के प्रशासन ने कोरोना की दूसरी लहर में काफी अच्छा काम किया है। बागपत का पहले नाम तो था, लेकिन काम नहीं था। आज बागपत इंद्रप्रस्थ को मात दे रहा है। पिछले सात सालों में केंद्र और प्रदेश सरकार की जितनी विकास योजना यहां लागू हुई हैं। वह अदभुत हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
बैठक लेते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala baghpat
सीएम योगी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का प्रयास सराहनीय है। यहां के युवा बहुत मेधावी और मेहनती हैं। वह पहले सड़कों पर प्रैक्टिस तो करते थे, लेकिन उनकी भर्ती नहीं हो पाती थी। 1.37 लाख पुलिस की भर्ती में बागपत के लगभग हर गांव के युवाओं ने सफलता प्राप्त की। कई सरकारी सेवाओं में यहां के पुरूष और महिलाएं हैं। पिछले सात सालों में बागपत में बड़ी संख्या में विकास कार्य हुए हैं। इतने कार्य पिछले 65-70 वर्षों में नहीं हुए थे। 
विज्ञापन

8 of 8
baghpat police - फोटो : Amar Ujala Meerut
बैठक में इसके अलावा कोविड से निपटने और पार्टी पदाधिकारियों को इस मिशन में सहयोगी भूमिका निभाए जाने को कहा। साथ ही सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाये जाने के निर्देश पार्टी पदाधिकारियों को दिए गए।

वहीं चर्चा है कि सीएम योगी बिनौली थानाक्षेत्र में हुए अक्षय आत्महत्या मामले को लेकर रंछाड़ गांव में भी जा सकते हैं। वही सीएम के दौरे को लेकर जिले में चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें