फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: मासूम शौर्य के अंतिम संस्कार में उमड़ा पूरा गांव, छह दिन बाद खेत में दबा मिला था शव

Wed, 21 Dec 2022 11:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 5
शौर्य हत्याकांड, बागपत - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के फखरपुर से लापता हुए 7 साल के मासूम का शव 5 दिन बाद पुलिस ने बरामद कर लिया। मासूम शौर्य 15 दिसंबर की शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था, जिसके बाद परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस की कई टीमें बच्चे की तलाश में जुटी हुई थीं लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पा रहा था। मंगलवार देर रात पुलिस ने घर से डेढ़ किलोमीटर दूर एक खेत में गड्ढे से शौर्य का शव बरामद किया है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सुबह पोस्टमार्टम के बाद जब शौर्य का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। गांव के ही श्मशान घाट पर मासूम के शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर मौजूद रही। आगे तस्वीरों में जानें इस खौफनाक वारदात की पूरी कहानी।
विज्ञापन

2 of 5
शौर्य हत्याकांड, बागपत - फोटो : अमर उजाला
बागपत के खेकड़ा में पोस्टमार्टम के बाद बालक शौर्य का शव बुधवार की सुबह गांव पहुंचा। बालक का शव गांव में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। गमगीन माहौल में परिजनों ने गांव के मोक्ष धाम में बालक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
अंतिम संस्कार कराते लोग - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के फखरपुर गांव से ग्रामीण सोनवीर सिंह का 6 वर्षीय पुत्र शौर्य 15 दिसंबर की शाम ट्यूशन पढ़कर वापस घर लौटते समय लापता हो गया था। मंगलवार की शाम गांव के जंगल में ग्रामीण अशोक के गन्ने के खेत में मिट्टी में दबा हुआ उसका शव मिला था। बालक की गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी रिश्ते के चाचा विनीत और उसके दो साथियों नीरज उर्फ डैनी और अक्षित को हिरासत में लेकर शव को बरामद किया था। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की सुबह शौर्य का शव गांव में पहुंचा।

4 of 5
Baghpat news - फोटो : Amar ujala
बालक का शव गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। वहीं बच्चे का शव देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों और पुलिस कर्मियों ने गमजदा परिवार को सांत्वना दी। इसके बाद अंतिम यात्रा शुरू हुई। बालक की अंतिम यात्रा में पूरा गांव उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीसीटीवी में कैद हुआ था घर से जाता हुआ शौर्य - फोटो : amar ujala
अंतिम यात्रा मोक्ष धाम में पहुंची। वहां परिजनों और ग्रामीणों ने शौर्य के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। मोक्ष धाम में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। परिजन और ग्रामीण पुलिस प्रशासन और मुख्यमंत्री से हत्यारों को फांसी की सजा दिलवाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें