फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौर्य की तलाश: सूचना देने वाले को पुलिस देगी 50 हजार का इनाम, मां बोली- कुछ भी करो मेरे जिगर के टुकडे़ को लाओ

Mon, 19 Dec 2022 06:05 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
विज्ञापन
1 of 9
बच्चे की मां और तलाश करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
बागपत में फखरपुर गांव से बृहस्पतिवार की शाम को लापता हुए सात साल के शौर्य की जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये की नगद राशि दी जाएगी। वहीं सूचना देने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। एसपी नीरज कुमार जादौन ने यह घोषणा की है। 

बता दें कि लापता शौर्य का पांच दिन बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। खेकड़ा, चांदीनगर, बागपत, बड़ौत, सिंघावली अहीर और बालैनी सहित छह थानों की पुलिस, डॉग स्क्वाड की टीम और पीएसी के जवान बच्चे की दिन-रात जंगल में तलाश कर रहे हैं। लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पाई। सवाल है कि पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है। वहीं शौर्य के न मिलने के कारण मां मोनिका और पिता सोहनबीर व दादा जगबीर सिंह समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

2 of 9
बच्चे की तलाश करते अधिकारी। - फोटो : amar ujala
शौर्य का नहीं कोई सुराग 
खेकड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम फखरपुर से लापता हुए शौर्य उर्फ सूर्यांश की तलाश में पीएसी के जवान भी जुटे हैं। डॉग स्क्वॉड टीम के साथ उन्होंने जंगल की खाक छानी, लेकिन 90 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

3 of 9
बच्चे की तलाश जारी। - फोटो : amar ujala
15 दिसंबर की शाम ग्राम फखरपुर से ग्रामीण सोहनबीर का सात वर्षीय पुत्र शौर्य उर्फ सूर्यांश ट्यूशन से वापस लौटते समय लापता हो गया था। पुलिस तभी से बालक की बरामदगी के लिए गांव में डेरा डाले हुए है। रविवार को पीएसी के जवान भी फखरपुर गांव पहुंचे। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में डॉग स्क्वॉड टीम के साथ जंगल को खंगाला। गन्ने के खेतों में भी बालक की खोज की गई। ग्रामीणों से भी गहन पूछताछ की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि बालक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। जल्द ही उसको बरामद कर लिया जाएगा। 

4 of 9
बच्चे की तलाश करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
कुछ भी करो मेरे जिगर के टुकडे़ को लाओ
शौर्य की मां मोनिका का रो-रोकर बुरा हाल है। वह पुत्र के गम में बेहोश भी हो रही है। होश में आते ही एक ही बात बोल रही है कि कुछ भी करो मेरे जिगर के टुकडे़ को लाकर दो। उसकी यह वेदना पति सोहनबीर सिंह और ससुर जगबीर सिंह की आंखों को भी नम कर देती है। रूंधे गले से वे भी पुलिस अधिकारियों से शौर्य को बरामद करने की गुहार लगाते रहते हैं। जिस गली से शौर्य गया था। उस गली पर भी इस आस के साथ नजरें गड़ाए रहते हैं कि उनका बच्चा शायद अभी वापस आ जाए। 
विज्ञापन

5 of 9
बच्चे की तलाश जारी। - फोटो : amar ujala
शौर्य के बाबा जगबीर सिंह और पिता सोहनबीर सिंह का कहना है कि शौर्य परिवार का अकेला चिराग है। उसके गायब रहने से परिवार के सभी लोग आहत है। वे उसकी याद में न कुछ खा पा रहे हैं। और न ही सो पा रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 9
बच्चे की तलाश करते ग्रामीण और पुलिस। - फोटो : amar ujala
आसपास के जनपदों की पुलिस भी जुटी तलाश में
शौर्य की तलाश में बागपत जनपद के खेकड़ा, बागपत, बड़ौत, बालैनी, सिंघावली अहीर और चांदीनगर थानों की पुलिस के साथ ही आस पास के जनपद की पुलिस भी जुटी हुई है। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि जनपद के थानों की पुलिस टीमे बनाकर बालक की खोज में लगाई गई है। आस पास के जनपदों की पुलिस से भी बालक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन

7 of 9
जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : amar ujala
पूछताछ के लिए लिया हिरासत में 
पुलिस ने फखरपुर गांव से कुछ संदिग्धों को उठाया है। पुलिस उनसे शौर्य के बारे में गहन पूछताछ करने में लगी हुई है। लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि उनसे भी अभी तक शौर्य के बारे में कोई जानकारी नही मिल पाई है। 

8 of 9
बच्चे के बारे में जानकारी देते परिजन। - फोटो : amar ujala
बच्चे के अपहरण से ग्रामीण भी दुखी
बालक शौर्य के अपहरण से फखरपुर गांव के सभी वर्गों के लोग दुखी दिखाई दे रहे हैं। वे सुबह रात भर तो पुलिस के साथ जंगलों को खंगालते हैं। और फिर दिन निकलते ही पीड़ित परिवार के द्वार पर पहुंच जाते हैं। अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। पीड़ित परिवार का ढांढस बंधाते हैं और पुलिस अधिकारियों से बच्चे को जल्द बरामद करने की गुहार लगाते हैं। महिला पुलिस कर्मियों के तो बच्चे के परिजनों और उनकी मार्मिक अपील आहत करती नजर आती है।
विज्ञापन

9 of 9
बच्चे की तलाश में जुटी पुलिस। - फोटो : amar ujala
परिजनों को लगा शौर्य मिल गया
रविवार शाम सोशल मीडिया पर एक बच्चे का फोटो तेजी से वायरल हुआ। वायरल फोटो पर लिखा हुआ था कि यह बच्चा दिल्ली पुलिस के पास है। जिसका भी बच्चा है वह संपर्क करके ले जाए। दिल्ली पुलिस को बच्चा मिलने की सूचना खेकड़ा क्षेत्र में फैल गई। इससे पुलिस के साथ ही शौर्य के परिजन और ग्रामीणों को आस बंधी कि शायद दिल्ली पुलिस को शौर्य मिल गया है। फोटो देखने पर परिजनों और ग्रामीणों की उम्मीद टूट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें