फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की गोद से छिन गया मासूम: लाडले बेटे की मौत से पसरा मातम, फूट-फूटकर रोए परिजन, आपको भी रुला देंगी ये तस्वीरें

Thu, 05 May 2022 08:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
विज्ञापन
1 of 7
बच्चे की हादसे में मौत। - फोटो : amar ujala
बागपत में गुरुवार का दिन एक परिवार के लिए मनहूस रहा। परिवार पर गमों का ऐसा पहाड़ टूटा कि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उधर, लाडले बेटे की कुचलने से मौत की खबर पहुंची तो मां बेहोश हो गई। वहीं छह वर्षीय आयुष को लेकर परिजनों ने न जाने कितने सपने संजोए होंगे लेकिन, एक हादसे ने सब कुछ खत्म कर दिया। अब परिवार के पास सिर्फ जिंदगीभर का गम रह गया है। 

स्कूल में मिनी बस से कुचलकर आयुष की मौत
बागपत जनपद के चांदीनगर में पांची-चमरावल रोड स्थित रॉयल कान्वेंट इंटर कॉलेज में गुरुवार सुबह मिनी बस से कुचलकर यूकेजी के छात्र आयुष (6) की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने बस और स्कूल प्रबंधक की गाड़ी में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

2 of 7
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
वहीं गुस्साए लोगों ने कार्रवाई के लिए चमरावल-पांची मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने स्कूल को सील करा दिया है। स्कूल प्रबंधक और बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

3 of 7
आयुष का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
आयुष चमरावल निवासी किसान अरुण का लाडला बेटा था और हादसे के वक्त वह कक्षा में जा रहा था। चालक बस को पीछे हटा रहा था। इसी दौरान छात्र बस के नीचे आ गया। इसकी सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों और अभिभावकों ने हंगामा शुरू कर दिया। जाम के दौरान ग्रामीणों और परिजनों ने डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग की। 

4 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
डीएम राजकमल यादव, एसपी नीरज कुमार जादौन समेत एसडीएम, सीओ व कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

5 of 7
हंगामा करते परिजन। - फोटो : amar ujala
आयुष के चाचा केशव ने मिनी बस चालक रामकिशन निवासी गौना व स्कूल प्रबंधक एसबी यादव निवासी सुराना थाना मुरादनगर गाजियाबाद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

6 of 7
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
आठवीं तक की मान्यता पर चल रहा 12वीं तक स्कूल
डीएम राजकमल यादव ने स्कूल में पहुंचकर बीएसए को जांच के आदेश दिए तो पता चला कि स्कूल की केवल छठी से आठवीं तक की मान्यता है। जबकि वहां नर्सरी से कक्षा 12वीं तक की कक्षाएं चलाई जा रही थी। इसके बाद स्कूल पर सील लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इसी मिनी बस से कुचला। - फोटो : amar ujala
सात साल पहले खत्म हो गई थी बस की फिटनेस
मोदीनगर गाजियाबाद में स्कूल के गेट से टकराकर बस सवार छात्र की मौत के बाद भी परिवहन विभाग के अधिकारी और स्कूल संचालक नहीं जागे हैं। जिस बस से हादसा हुआ उस बस के पास स्कूल बस का परमिट नहीं था। उसकी फिटनेस भी सात साल पहले खत्म हो गई थी। इसके बावजूद बस से बच्चों को स्कूल ले जाया जा रहा था। परिचालक भी नहीं था और बिना पीछे देखे चालक बस पीछे हटा रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें