अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू करने की तिथि पर विश्व हिंदू परिषद की सोमवार को होने जा रही मार्गदर्शक मंडल की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। विहिप के माघ मेला शिविर में मार्गदर्शक मंडल की बैठक सुबह दस बजे शुरू होगी। बैठक में पारित किए जाने वाले प्रस्ताव मंगलवार को संत सम्मेलन में रखे जाएंगे। इसमें राष्ट्रीय जनसंख्या नीति, समान नागरिक संहिता, हिंदू समाज धर्म संस्कृति के लिए आवश्यक समसामयिक सुझावों पर मंथन होगा।