प्रयागराज में बाप-बहन और भांजी की हत्या करने वाले आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी ने घटना को 35 मिनट में अंजाम दिया था। आरोपी का पहले से कत्ल का इरादा था।
प्रयागराज के मऊआइमा में लोकापुर विसानी गांव में जायदाद के लिए पिता, बहन और भांजी को मौत की नींद सुलाने वाले हत्यारोपी मुकेश ने पिता को मारने का इरादा पहले ही कर लिया था। इसीलिए पंद्रह दिन पहले दो बच्चों को सोरांव में साढू के घर छोड़ आया था। शुक्रवार को शराब पी तो सिर पर खून सवार हो गया।
पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि शाम को उसने गांव स्थित एक दुकान में शराब पीने के बाद घर में भी पी। इसके बाद पिता को मारने की नीयत से रात करीब 12 बजे उनके घर पहुंचा। गेट खटखटाने पर पापा ने पूछा कि कौन है। उसने कहा कि कुछ बात करनी है तो उन्होंने दरवाजा खोल दिया।
विज्ञापन
2 of 14
ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह पिता से बोला कि मुकुंद को चार बीघा जमीन दिया है, उसमें से 10 बिस्वा जमीन दे दीजिए। यह कहते ही वह भड़क गए और कहा कि तुम नालायक हो, कोई जमीन नहीं मिलेगी। इस पर उसका खून खौल उठा और पास जाकर उनकी गर्दन दबा दी। वह अपना बचाव करने लगे।
विज्ञापन
3 of 14
आरोपी मुकेश कुमार और राम सिंह पटेल की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चीख-पुकार सुनकर बहन साधना और भांजी आस्था भी आ गई। दोनों उसे पकड़ कर खींचती रहीं। लेकिन वह माना नहीं और गला दबाए रखा। उनकी मौत होने के बाद पास में रखी कुल्हाड़ी से दोनों पर हमला कर दिया, जिससे बहन और भांजी की भी मौत हो गई।
4 of 14
ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिर पिता पर भी कुल्हाड़ी से वार किया। घटना को अंजाम देने में 30 से 35 मिनट लगे। मंगलवार को पुलिस ने हत्यारोपी मुकेश कुमार पटेल को कोर्ट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
5 of 14
ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार
पिता, बहन और भांजी की हत्या के बाद मुकुंद को भी अपनी हत्या का डर सता रहा है। उसने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। कहा कि एक परिवार के जब तीन लोगों की हत्या हो सकती है तो उसे भी किसी दिन जान से मारा जा सकता है। उसने यह भी बताया कि मुकेश को गांव के ही एक शख्स ने तमंचा दिया था।
विज्ञापन
6 of 14
आरोपी मुकेश के घर मे लटकता ताला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी दुधमुंहे बच्चे संग लापता
15 दिन पूर्व हत्यारोपी मुकेश अपने दोनों बच्चों अनन्या और आर्यन को भदरपुर मलाका सोरांव स्थित अपने साहू के घर छोड़ आया था। कहा था कि वह बच्चों की परवरिश नहीं कर पा रहा है। तुम लोग खिलाओ। उक्त बातें मुकेश की साली केवला देवी ने पुलिस को बताई थी। लेकिन मुकेश की पत्नी प्रमिला देवी दुधमुंहे बच्चे के साथ लापता है।
विज्ञापन
7 of 14
राम सिंह पटेल, आस्था और साधना देवी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तिहरा हत्याकांडः कुल्हाड़ी से किए थे 12 वार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
प्रयागराज के लोकापुर विसानी गांव में जायदाद के लिए हुए तिहरे हत्याकांड में आरोपी मुकेश ने 12 बार कुल्हाड़ी से वार कर पिता राम सिंह, बहन साधना और भांजी आस्था की हत्या की थी। मंगलवार रात आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार तीनों के शरीर पर छोटे-बड़े 12 चोट के निशान पाए गए हैं। ये निशान गर्दन और सिर पर थे। सबसे ज्यादा जख्म राम सिंह के शरीर में मिले हैं। इनकी गर्दन दबाने की भी पुष्टि हुई है।
8 of 14
पिता-बहन और भांजी की हत्या करने वाला आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाई नहीं, कसाई है... आजीवन कारावास की मांग
मेरा भाई नहीं वो कसाई है, बेरहमी से उसने पिता, बहन और भांजी की हत्या की है। मुझ पर भी गोली चलाकर जान से मारने का प्रयास किया है। ऐसे कसाई भाई को अजीवन कारावास होनी चाहिए। यह कहना था हत्यारोपी मुकेश के छोटे भाई मुकुंद कुमार पटेल का।
9 of 14
इसी कुआ में हत्या के बाद फेंकी गई थी लाश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम हाउस में शाम 5:30 बजे मुकुंद कुमार, उसके जीजा और समेत अन्य परिवार के लोग पहुंचे। डॉक्टरों के पैनल ने देर शाम तीनों शव का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान मुकुंद का रो-रोकर बुरा हाल था। उसने बताया कि घटना की रात भाई मुकेश के घर ससुराल से साढ़ू और गांव के कुछ लोग इकट्ठा थे।
10 of 14
मृतक का घर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सभी नववर्ष के खुशी में घर में पार्टी कर रहे थे। पार्टी खत्म होने के बाद भाई पिता के पास पहुंचा और बहसबाजी के बाद उन्हें और बहन व भांजी को मौत घाट उत्तार दिया। मुकुंद ने बताया कि अगले दिन जब वह अपने काम से वापस घर लौट रहा था तो मुकेश ने बिना कोई बात के उस पर हमला कर दिया था। गनीमत रही कि घटना में वह बाल-बाल बच गए। गोली सिर्फ गर्दन को छूती हुई निकल गई।
11 of 14
राम सिंह पटेल की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाप-बहन और भांजी को कुल्हाड़ी से काटा
प्रयागराज के लोकापुर विशानी गांव में 10 बिस्वा जमीन के लिए बेटे ने पिता, बहन और भांजी की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद तीनों शवों को एक कुएं में फेंक दिया और ऊपर से पुआल डाल दिया। सोमवार को आरोपी की गिरफ्तारी के बाद घटना का खुलासा हुआ। राम सिंह पटेल (55) के दो बेटे और तीन बेटियां है।
12 of 14
मृतक रामसिंह की बेटी किरन व पुष्पा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्यारोपी बड़ा बेटा मुकेश कुमार अपने परिवार के साथ अलग रहता है। छोटा बेटा मुकुंद (24), बेटी साधना और बड़ी बेटी किरण की लड़की आस्था (14) साथ रहते थे। घर में काफी दिनों से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। मुकेश की हरकतों से नाखुश राम सिंह ने मकान और जमीन छोटे बेटे मुकुंद के नाम लिख दी थी।
13 of 14
तीन लोगों की हत्या के बाद गमजदा परिवार व रिश्तेदार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्रवार की रात मुकुंद घर पहुंचा तो ताला बंद था। शनिवार को वह मुकेश के पास पहुंचा और पूछताछ करने लगा तो दोनों में विवाद हो गया। इस पर मुकेश ने तमंचे से गोली चला दी। हालांकि, मुकुंद बाल-बाल बच गया। इसके बाद वह मऊआइमा थाने पहुंचा और बड़े भाई पर आशंका जाहिर करते हुए पिता, बहन और भांजी की गुमशुदगी दर्ज कराई।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार पुलिस ने आरोपी मुकेश कुमार पटेल को जिला न्यायालय के पास से पकड़ा तो घटना सामने आई। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किया।