फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Triple Murder : तिहरे हत्याकांड के आरोपी मुकेश को भेजा गया गया, गांव में सन्नाटा, घटना से हर कोई स्तब्ध

Tue, 06 Jan 2026 06:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मऊआइमा क्षेत्र के लोकापुर विशानी गांव में तीन लोगों की हत्या के दूसरे दिन गांव में सन्नाटा दिखा। घर के बाहर पुलिस फोर्स की तैनाती रही। परिजनों में चीख पुकार मची रही। परिवार के तीन लोगों (पिता-पुत्री और नातिन) की हत्या से गांव का हर कोई स्तब्ध दिखा। 
विज्ञापन
1 of 6
मऊआइमा के लोकापुर विशानी गांव में ट्रिपल मर्डर का आरोपी मुकेश सिंह पटेल। - फोटो : अमर उजाला।
मऊआइमा थाना क्षेत्र के लोकापुर विशानी गांव में तीन लोगों की हत्या के दूसरे दिन गांव में सन्नाटा दिखा। घर के बाहर पुलिस फोर्स की तैनाती रही। परिजनों में चीख पुकार मची रही। परिवार के तीन लोगों (पिता-पुत्री और नातिन) की हत्या से गांव का हर कोई स्तब्ध दिखा। परिवार में भूमि बंटवारे को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था, लेकिन इसका अंजाम तीन  लोगों की मौत तक पहुंचेगा इसका अंदाजा किसी को नहीं था। 

10 बिस्वा जमीन के लिए मुकेश सिंह पटेल ने  ने पिता, बहन और भांजी की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद तीनों शवों को एक कुएं में फेंक दिया और ऊपर से पुआल डाल दिया। सोमवार को आरोपी की गिरफ्तारी के बाद घटना का खुलासा हुआ था। राम सिंह पटेल (55) के दो बेटे और तीन बेटियां है। हत्यारोपी बड़ा बेटा मुकेश कुमार अपने परिवार के साथ अलग रहता है। छोटा बेटा मुकुंद (24), बेटी साधना और बड़ी बेटी किरण की लड़की आस्था (14) साथ रहते थे। घर में काफी दिनों से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। मुकेश की हरकतों से नाखुश राम सिंह ने मकान और जमीन छोटे बेटे मुकुंद के नाम लिख दी थी।
विज्ञापन

2 of 6
मऊआइमा के लोकापुर विशानी गांव में ट्रिपल मर्डर के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
शुुक्रवार की रात मुकुंद घर पहुंचा तो ताला बंद था। शनिवार को वह मुकेश के पास पहुंचा और पूछताछ करने लगा तो दोनों में विवाद हो गया। इस पर मुकेश ने तमंचे से गोली चला दी। हालांकि, मुकुंद बाल-बाल बच गया। इसके बाद वह मऊआइमा थाने पहुंचा और बड़े भाई पर आशंका जाहिर करते हुए पिता, बहन और भांजी की गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार पुलिस ने आरोपी मुकेश कुमार पटेल को जिला न्यायालय के पास से पकड़ा तो घटना सामने आई। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
मऊआइमा के लोकापुर विशानी गांव में ट्रिपल मर्डर के बाद बिलखतीं राम सिंह की बेटियां। - फोटो : अमर उजाला।
आरोपी मुकेश सिंह पटेल को भेजा गया जेल

पुलिस की गिरफ्त में आए ट्रिपल मर्डर के आरोपी मुकेशसिंह पटेल को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मुकेश के मकान के बगल स्थित मड़हे से पुलिस को तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। 

4 of 6
मऊआइमा में हत्यारोपी मुकेश के मकान के बगल मड़हे से बरामद हुआ तमंचा और कारतूस। - फोटो : अमर उजाला।
घर बंद, परिवार के लोग लापता

घटना के बाद से मुकेश के घर का ताला बंद है। परिवार के लोग लापता हैं। मुकेश को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। परिवार के लोगों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। राम सिंह के घर पर महिलाओं और ग्रामीणों की भीड़ है। 
विज्ञापन

5 of 6
मऊआइमा के लोकापुर विशानी गांव में मृतक राम सिंह का मकान। - फोटो : अमर उजाला।
पूरे इलाके में ट्रिपल मर्डर की चर्चा

घटना के बाद पूरे इलाके में सिर्फ ट्रिपल मर्डर की ही चर्चा है। गांव और आसपास के इलाके में लोग घटना को लेकर चर्चा करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस की गाड़ियां लगातार गांव में आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मऊआइमा ट्रिपल मर्डर में पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचा मुकुंद लाल, पिता, बहन और भांजी की हुई है हत्या। - फोटो : अमर उजाला।
दो जनवरी को ही कर दी गई थी तीनों की हत्या

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मुकुंदलाल ने बताया कि उसके भाई मुकेश ने पिता, बहन और भांजी की हत्या दो जनवरी को ही कर दी थी। इसके बाद उसने उसके ऊपर भी गोली चलाई थी। संयोग से वह बच गया। घर पहुंचने पर पिता, बहन और भांजी के न मिलने और बिस्तर पर खून मिलने पर उसको अनहोनी की आशंका हुई और उसने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें