Prayagraj News : धनतेरस पर ज्वैलरी की खरीदारी करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
सहालग के लिए हो गई खरीदारी, खत्म हो गए सिक्के
धनतेरस के मौके पर तमाम लोगों ने सहालग के लिए भी खरीदारी कर डाली। तमाम ज्वैलरी शोरूम में दोपहर तक हल्के तो शाम को भारी गहने बिके। सिविल लाइंस के कुछ शोरूम में दस-दस लाख केे डायमंड सेट भी बिके। चूड़ी और हार की भी अच्छी डिमांड रही। इंगेजमेंट रिंग भी खूब बिकी। गोपी ज्वैलर्स के दिनेश सिंह ने बताया कि शाम होते-होते चांदी एवं सोने के सिक्के खत्म हो गए। कई अन्य शोरूम में भी शाम तक सिक्के खत्म हो गए।
चड्ढा ज्वैलर्स , राजवंश ज्वैलर्स, भगतराम जयनारायण, तनिष्क, काशी अर्नामेंट हाउस कोठी, मनमोहन ज्वैल्स, सिसोदिया जेम्स एंड ज्वैल्स, लक्ष्मी ज्वैलर्स, कृष्णा जेम्स एंड ज्वैल्स, राणा ज्वैलर्स , काशी अर्नामेंट्स, सागर ज्वैलर्स, रिलायंस ज्वैल्स आदि नामी आभूषण के प्रतिष्ठान और शोरूम में लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार खरीदारी की। ज्वैलर्स द्वारा मेकिंग चार्ज आदि में भी छूट एवं अन्य ऑफर का भी ग्राहकों ने फायदा लिया। कारोबारियों का कहना है कि रविवार को भी बाजार में अच्छी खरीदारी हो सकती है।