फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला कार्निवाल : पांचवीं संगीत निशा में नवांकुर प्रतिभाओं ने लूटा दिल

Fri, 21 Oct 2022 12:55 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सांझ ढलने के साथ बतौर मुख्य अतिथि नगर आयुक्त चंद्रमोहन गर्ग और भारत तिब्बत सीमा पुलिस के कमांडेंट डब्ल्यू. इनोबी सिंह ने दीप ज्योति प्रज्ज्वलित कर कार्निवाल की संगीत निशा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
1 of 10
Prayagraj News : अमर उजाला कार्निवाल में बग्घी का आनंद लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
सुरों की खनक और कथक नृत्य में ठुमरी -होरी की पारंपरिक बंदिशों पर पांवों की भावपूर्ण लोच बृहस्पतिवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य की बाहों में परस कर निहाल हो उठी। कभी शिव तांडव पर भाव-भंगिमाओं से नटराज ने आकार लिया तो कभी गोकुल-वृंदावन की गलियों में गोपियों के विरह और कान्हा के रास ने दिल जीता। सुर-लय-ताल से नहाई अमर उजाला शुभ लाभ कार्निवाल की पांचवीं निशा ऐसे ही मनोहारी भावों के साथ संगम के शहर में हर किसी के जेहनोदिल में उतर गई।


सांझ ढलने के साथ बतौर मुख्य अतिथि नगर आयुक्त चंद्रमोहन गर्ग और भारत तिब्बत सीमा पुलिस के कमांडेंट डब्ल्यू. इनोबी सिंह ने दीप ज्योति प्रज्ज्वलित कर कार्निवाल की संगीत निशा का शुभारंभ किया। इसी के सात शास्त्रीय, उप शास्त्रीय नृत्य के साथ ही पार्श्व गायन के सुहावने सफर का आगाज हुआ। शुरुआत हुई कथक केंद्र की उभरती नृत्यांगना कुमारी आख्या की पारंपरिक ठुमरी की बंदिश पर छोटी-छोटी तिहाइयों से।
विज्ञापन

2 of 10
Prayagraj News : अमर उजाला कार्निवाल में नृत्य प्रस्तुत करती नन्हीं कलाकार। - फोटो : अमर उजाला।
बंदिश के बोल थे- सासू पनियां कैसे जाऊं रसीले दोऊ नैना...। इस ठुमरी पर नृत्य के भावों ने संगीत निशा को ऊंचाई पर खड़ा कर दिया। इनके बाद पुणे से पधारीं नृत्यांगना पूर्णिमा जायसवाल ने कथक नृत्य में शिव स्तुति से वातावरण को शिवमय बना दिया। शिव- शिव- शिव आदि महादेव...पर उन्होंने घुंघरू-तबले के बीच पांवों की लोच के समन्वय स्थापित किया। इसके बाद शुद्ध शास्त्रीय पक्ष में तोडे़, टुकड़े के साथ कई तिहाइयां भी लगाई। फिर मोहक भाव में सुंदर छवि श्याम सुंदर... के बोल पर कान्हा के महारास के महारास की उनकी प्रस्तुति खूब सराही गई।
विज्ञापन

3 of 10
Prayagraj News : कार्निवाल के पांचवें दिन उद्घाटन के मौके पर मौजूद अतिथि। - फोटो : अमर उजाला।
अंत में दर्शकों के आग्रह पर भजन के बोल- कान्हा रे नंद नंदन... पर नृत्य से उन्होंने विदा ली। इनके बाद अंशुला सिंह ने दमादम मस्त कलंदर... से जहां माहौल बनाया, वहीं शहर के चिकित्सक डॉ. जीके शांगलू ने मुकेश कुमार के स्वरों में - ये मेरा दीवानापन है... की प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं। इनके बाद कोरस ग्रुप के संस्थापक आर्किटेक्ट पीयूष टंडन ने किशोर कुमार के स्वरों में कई नगमों से दिल जीता।

4 of 10
Prayagraj News : कार्निवाल में झूले का आनंद लेते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।
इनकेबाद दिव्य संगीत केंद्र की निदेशक डॉ मीनाक्षी तिवारी मिश्रा की कोरियोग्राफी में कथक नृत्य की बेजोड़ प्रस्तुति हुई। कशिश वर्मा, रीत और अनिका ने गणेश वंदना की। इनके बादएकल दुर्गा स्तुति की सानवी भोला ने। फिर प्रिंसी कुमारी ने मोहें रंग दे लाल... होरी की बंदिश पर भावपूर्ण नृत्य किया। ठुमरीपर भावपूर्ण नृत्य किया कशिश और भार्गवी बागची ने। इसी क्रम में राधा-कृष्ण की फूलों की होली के भाव भी समूह नृत्य की थिरकन में सजे। ढाई साल की आकर्षिका कृष्ण के रूप में मंच पर सधे अंदाज में पहुंची तो लोग एकटक निहारते रह गए। इनके बाद आर्किटेक्ट विशाल खरे और डॉ. जया खरे ने युगल स्वरों में गीत पेश किया, जिसके बोल थे- लेकर हम दीवाना दिल...।


रात चढ़ने के साथ ही सुर-ताल की सुगंध भी वातावरण में फैलती गई। अदिति जायसवाल के बाद नन्हीं नृत्यांगना फिजा ने अपने भावों से मुग्ध किया तो वैष्णवी मिश्रा, हर्षित कुमार से सुर भी लगे। चेतना ने अपने नृत्य से सबका ध्यान खींचा। सिद्धि साहू, सिद्धार्थ साहू और साक्षी साहू ने भी नृत्य किया। अभिषेक कुमार के जादू के भी लोग कायल हो उठे। संचालन संजय पुरुषार्थी और सौरभ ने किया।
विज्ञापन

5 of 10
Prayagraj News : कार्निवाल में घोड़े की सवारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
शान बनीं ऊंट-घोड़े की सवारी, आज आनंद लेने का आखिरी मौका
ऊंट-घोड़े, बग्घी और डेकोरेटेड रिक्शा की सवारी के साथ गीत-संगीत का आनंद लेने के लिए शुक्रवार को शहर के लोगों को आखिरी मौका मिलेगा। अमर उजाला कार्निवाली की छह दिवसीय प्रस्तुतियों की आखिरी निशा में एक से बढ़कर एक कलाकारों की प्रस्तुतियां यादगार होंगी। जाने माने कलाकार मंच पर गायन, नृत्य प्रस्तुत करेंगे। इससे पहले बृहस्पतिवार को लोगों का उत्साह देखते बना। अखबार में प्रकाशित कूपन दिखाकर मुफ्त में बच्चे शान की सवारी करने के लिए आतुर दिखे। कूपन दिखाकर लोगों ने परिवार के साथ कार्निवाल में खूब सैर की। ध्यान रखें, अगर आप अमर उजाला के पाठक हैं तो आखिरी शान यहां घर से आते समय कूपन साथ लाना न भूलें। 


हंसगुल्ले भी खूब फूटे,रवि इलाहाबादी और रसिया ने किया दर्शकों को लोटपोट
कार्निवाल के इस मंच पर शहर के हास्य कलाकारों का भी खूब जादू चला। रवि इलाहाबादी की मिमिक्री लोगों को पसंद आई। उन्होंने नाना पाटेकर, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अमरीश पुरी की आवाज में डायलॉग सुनाकर चकित किया। तो छूटती रेल, सीमा पर गोलियों की तड़तड़ाहट और फाइटर प्लेन की उड़ान को भी आवाज में बांधने की कोशिश कर तालियां बटोरीं। इसी क्रम में हास्य कवि बृजभूषण रसिया ने भी अपनी हास्य कविताओं से लोगों को खूब हंसाया।
विज्ञापन

6 of 10
Prayagraj News : कार्निवाल में जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
दीपोत्सव से पहले खुशियों का तोहफा शहरवासियों के लिए यादगार: नगर आयुक्त
नगर आयुक्त चंद्रमोहन गर्ग ने कहा कि दिवाली से पहले अमर उजाला कार्निवाल शहर के हर वर्ग के दिलों में उतर गया है। उन्होंने अमर उजाला को शहरवासियों के सुख-दुख का साथी बताया। कहा कि दीपोत्सव से पहले शहर के लोगों को झूले, शानदार सवारियों के साथ गीत-संगीत का तोहफा मिलने से हर तरफ खुशी और रौनक का माहौल छा गया है। उन्होंने कहा कि यह अखबार हमेशा आगे बढ़कर समाज का मार्गदर्शन करता है और हम तमाम समस्याओं के बारे में जानकर उनका समाधान कर पाते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरह की कोशिश आने वाले दिनों में भी रंग लाती रहेगी।
विज्ञापन

7 of 10
Prayagraj News : कार्निवाल में बग्घी की सवारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
आईटीबीपी के कमांडेंट ने कलाकारों का बढ़ाया हौसला
भारत तिब्बत सीमा पुलिस के कमांडेंट डब्ल्यू. इनोबी सिंह ने बतौर विशिष्ट अतिथि कलाकारों को स्मृति चिह्न भेंटकर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि नई प्रतिभाओं को तराशने और उनको आगे बढ़ाने की यह कमाल की कोशिश है। इसके लिए अमर उजाला ने जो पहल की है, उसका लोगों भरपूर फायदा उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अखबार सच का आइना दिखाता रहा है। यह कार्निवाल आने वाले दिनों में और ऊंचाई हासिल करेगा।  

8 of 10
Prayagraj News : कार्निवाल में जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
शान बनीं ऊंट-घोड़े की सवारी, आज आनंद लेने का आखिरी मौका
ऊंट-घोड़े, बग्घी और डेकोरेटेड रिक्शा की सवारी के साथ गीत-संगीत का आनंद लेने के लिए शुक्रवार को शहर के लोगों को आखिरी मौका मिलेगा। अमर उजाला कार्निवाली की छह दिवसीय प्रस्तुतियों की आखिरी निशा में एक से बढ़कर एक कलाकारों की प्रस्तुतियां यादगार होंगी। जाने माने कलाकार मंच पर गायन, नृत्य प्रस्तुत करेंगे। इससे पहले बृहस्पतिवार को लोगों का उत्साह देखते बना। अखबार में प्रकाशित कूपन दिखाकर मुफ्त में बच्चे शान की सवारी करने के लिए आतुर दिखे। कूपन दिखाकर लोगों ने परिवार के साथ कार्निवाल में खूब सैर की। ध्यान रखें, अगर आप अमर उजाला के पाठक हैं तो आखिरी शान यहां घर से आते समय कूपन साथ लाना न भूलें। 

9 of 10
Prayagraj News : कार्निवाल में कार्यक्रम की प्रस्तुति करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला।
दवा से दुआ हासिल करने का मौका 
इस कार्निवाल में पहली बार दवा से दुआएं हासिल करने के लिए होड़ मच गई है। बृहस्पतिवार को कई लोगों ने बॉक्स में दवाएं दानकर दुआ हासिल की। लोग ऐसी दवाओं को वहां जमा कराकर पुण्य के भागी बन रहे हैं।


खूब लूट रहे नेकी का खजाना
नेकी का खजाना भी लोग खूब लूट रहे हैं। कार्निवाल की पांचवीं शाम इस खजाने के लिए भी खास रही। लोग वहां जरूरतमंदों के लिए कपड़े और अन्य सामान दान कर रहे हैं। आप भी अपने पुराने लंच बॉक्स, पानी बोतलें, खिलौने, जूते-चप्पल, इस्तेमाल न किए जाने वाले मोबाइल समेत अन्य वस्तुएं जरूरतमंदों, गरीबों, बेसहारों के लिए दान कर सकते हैं।
विज्ञापन

10 of 10
Prayagraj News : कार्निवाल में प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला।
कार्निवाल में आज

प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना उर्मिला शर्मा का नृत्य, आशुतोष श्रीवास्तव की गजलों-भजनों की प्रस्तुति। रत्नेश दुबे का भजन। समर्थ मध्यान का गायन, उन्नति मिश्रा का कथक नृत्य, संजीव त्रिपाठी का गायन, विशाल खरे और डॉ. जया खरे का गायन।


अमर उजाला शुभ लाभ कार्निवाल के सहयोगी:
मुख्य प्रायोजक- पान पारस कायम, हॉस्पीटेलिटी पार्टनर -होटल रबिशा कांटिनेंटल, क्रैकर शो पार्टनर- कादिर भाई, फूड पार्टनर -भगवान दास प्रह्लाद दास एंड संस, एसोसिएट स्पांसर- एमपी बिरला सीमेंट, इंडियन ऑयल और मारुति डेंटल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें