NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
- फोटो : प्रयागराज
करेलाबाग लाल कॉलोनी की खदीजा उस्मानी ने कहा, आप हमसे हमारा अधिकार छीन रहे हैं। पहले तीन तलाक पर फैसला सुनाया, तो किसी ने कुछ नहीं कहा। अयोध्या मामले का फैसला सुनाया तो भी किसी से कुछ नहीं कहा, हमने सब्र किया लेकिन अब आप संविधान पर वार कर रहे हैं। बताइये जिनके पास दो वक्त की रोटी नहीं है, वह सौ बरस पुराना कागज कहां से लाएंगे। इस मामले को मुसलमानों से जोड़ना भी बेमानी है क्योंकि अगर यह सिर्फ मुस्लिम का सवाल होता तो हिंदू, दलित समाज आदि से महिलाएं नहीं जुटतीं। इसी तरह दो चार लोगों को भड़काया जा सकता है, पूरे देश को नहीं।