फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की सभा से लौट रहे भाजपाइयों पर हमला, बस तोड़ी

Mon, 20 Jan 2020 01:03 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 8
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
वाराणसी में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आयोजित सभा से लौट रहे प्रतापगढ़ जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं पर प्रयागराज के लालगोपालगंज में अंधियारी टोल नाका पर टोल कर्मियों ने हमला बोल दिया। कार्यकर्ताओं की दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई करने के साथ ही उनकी बस में तोड़फोड़ की गई, जिससे एक दर्जन कार्यकर्ता जख्मी हो गए। इनमें विहिप के एक कार्यकर्ता की हालत गंभीर है। टोलकर्मियों पर फायरिंग करने का भी आरोप है। पुलिस ने टोल मैनेजर के साथ ही 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तीन बंदूकें भी बरामद की गईं। 
विज्ञापन

2 of 8
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में शनिवार को वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा थी। रैली में शामिल होने के लिए जिले से बड़ी संख्या में लोग वाराणसी गए थे। रैली समाप्त होने के बाद सभी लौट रहे थे। प्रतापगढ़ के जेठवारा, बिहार व कुंडा इलाके के लोग दो बसों से लालगोपालगंज के रास्ते घर लौट रहे थे। रात करीब 11.30 बजे प्रयागराज के लालगोपालगंज में अंधियारी टोल नाका के पास आगे वाली बस निकल गई।
विज्ञापन

3 of 8
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
दूसरी बस को टोलकर्मियों ने रोक लिया। टोल टैक्स के लेनदेन व आगे निकली बस को बुलाने की टोलकर्मी जिद करने लगे, जिस पर विवाद बढ़ गया। इस दौरान टोलकर्मियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला बोल दिया और बसों में तोड़फोड़ की। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तमाम नेता भागकर मौके पर पहुंचे। हमले में प्रतापगढ़ स्थित बिहार निवासी संजय कुमार की हालत नाजुक बताई जा रही है। संजय विश्व हिंदू परिषद से जुडे़ हुए हैं। पुलिस ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हमले में उनका सिर फट गया है। बस सवार दर्जन भर अन्य कार्यकर्ताओं को भी चोट पहुंची है। 

4 of 8
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
टोल प्लाजा पर ताला, बगैर टोल दिए निकले सैकड़ों वाहन

लालगोपालगंज। शनिवार आधी रात टोल प्लाजा पर हुई घटना के बाद वहां सन्नाटा पसरा रहा। प्लाजा के केबिन और दफ्तर में ताले लटकते रहे। बगैर टोल दिए वाहनों की बेधड़क आवाजाही बनी रही। जबकि प्लाजा की सुरक्षा में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। लोगों की भीड़ से गुलजार रहने वाला प्लाजा रविवार को संगीनों के साए में रहा।
विज्ञापन

5 of 8
prayagraj news - फोटो : prayagraj
गौरतलब है कि अंधियारी स्थित टोल प्लाजा को चालू हुए अभी माह भर का वक्त ही गुजरा है। प्लाजा कर्मियों पर शुरुआती दिनों से ही मारपीट और गुंडागर्दी का आरोप लग रहा था। लोगों ने बताया कि प्लाजा पर कुछ आपराधिक किस्म के युवकों का हमेशा जमावड़ा लगा रहता था। जो मुसाफिरों से बदसलूकी और मारपीट करते थे।
विज्ञापन

6 of 8
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
थाना परिसर में कड़ी कार्रवाई पर अड़े भाजपाई

अंधियारी टोल प्लाजा पर वाराणसी रैली से वापस आ रहे पार्टी कार्यकर्ताओं के ऊपर हुए जानलेवा के बाद रविवार को नवाबगंज थाना परिसर में पार्टी पदाधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा। प्रतापगढ़ जनपद के भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र समेत प्रयागराज से भी संगठन से जुड़े नेता पहुंचे। नेताओं ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। मामला सत्ता पक्ष का होने की वजह से थाना परिसर व आसपास गहमागहमी का आलम रहा।
विज्ञापन

7 of 8
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
सीएए का विरोध और पीएम, सीएम को अपशब्द पर हुआ विवाद : हरिओम

प्रतापगढ़/लालगोपालगंज। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने बताया कि अंधियारी टोल प्लाजा पर टोलकर्मी सीएए का विरोध करने के साथ ही पीएम व सीएम को अपशब्द बोल रहे थे। इसका विरोध करने पर कार्यकर्ताओं पर हमला बोल दिया। उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा जाने लगा। बसों से उतारकर पीटा गया। बस को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। लाइसेंसी असलहों से फायरिंग करते हुए बस में पथराव कर तोड़फोड़ की गई। बस चालक व कंडक्टर को भी पीटा गया। करीब आधे घंटे तक हमलावर उत्पात मचाते रहे। जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही प्रयागराज के अधिकारियों से बातचीत की गई। हमला करने के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है। पुलिस घटना की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मामले की रिपोर्ट प्रकाश चंद्र मिश्र पुत्र राम लखन मिश्र निवासी जमलामऊ थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ ने दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

8 of 8
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
इन आरोपियों को भेजा गया जेल 
1. दीपक चौबे निवासी सादियाबाद,  गाजीपुर
2. सतीश दुबे निवासी देवापुर, अयोध्या
3. अंकुर पांडेय, निवासी पाठक का पूरा, प्रयागराज
4. अजय सिंह, निवासी पचदेवरा, प्रयागराज
5. राजकरन मिश्रा, निवासी बेधनगोपालपुर, प्रतापगढ़
6. कुलदीप मिश्र, निवासी टांडा, बाराबंकी
7. आयुष यादव, निवासी पीजीआई, लखनऊ
8. कुंवर पाल यादव, निवासी कुंडा, प्रतापगढ़
9. शिवशंकर भारतीय , निवासी हंडिया, प्रयागराज
10. विनय दुबे, निवासी गोपीगंज, भदोही
11. दिलीप यादव निवासी फूलमती, प्रतापगढ़
12. अरविंद कुमार, निवासी किलहनापुर, प्रतापगढ़
13. राजीव कुमार, निवासी वैशाली, बिहार
14. सूर्य कुमार, निवासी  बोइचा, पश्चिम बंगाल
15. आयुष सिंह, निवासी बिलऊमऊ, रायबरेली
16. कृपानिधान शुक्ला, निवासी मजिगवा, बलरामपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें