फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिन्दी संस्थान में श्रीलंका की छात्राओं ने जीते सबसे अधिक पुरस्कार, थाईलैंड के हिन्दी गीत सर्वोत्तम

Thu, 27 Feb 2020 01:41 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

श्रीलंका की छात्राओं की रंगोली, थाईलैंड के हिंदी गीत सर्वोत्तम
 
विज्ञापन
1 of 5
केंद्रीय हिंदी संस्थान वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता में छाए श्रीलंका के छात्र - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय हिंदी संस्थान वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता में श्रीलंका की छात्राओं की रंगोली और थाईलैंड के विद्यार्थियों के गाए हिंदी गीत सबसे ज्यादा पसंद किए गए। प्रतियोगिता में सबसे अधिक पुरस्कार श्रीलंका की छात्राओं ने जीते।
विज्ञापन

2 of 5
वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता में गायन प्रस्तुत करते विदेशी छात्र - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय हिंदी शिक्षण विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के पहले दिन मंगलवार को विदेशी छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। 
विज्ञापन

3 of 5
केन्द्रीय हिंदी संस्थान
उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता प्रो. विद्याशंकर शुक्ल (सेवानिवृत्त) ने की। अंतरराष्ट्रीय हिंदी शिक्षण विभागाध्यक्ष प्रो. उमापति दीक्षित के निर्देशन में कार्यक्रम हुए। निर्णायक की भूमिका आकाशवाणी के श्रीकृष्ण और डीईआई की डॉ. मनु शर्मा ने निभाई। डॉ. सतवीर सिंह, डॉ. ज्योत्सना रघुवंशी, डॉ. जोगेंद्र सिंह मीणा, अनुपम श्रीवास्तव, डॉ. केजी कपूर आदि मौजूद रहे। 26 को स्वदेशी छात्र-छात्राओं के लिए प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।  

4 of 5
केंद्रीय हिन्दी संस्थान में छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
रंगोली में श्रीलंका की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम में भूमिका, निर्माणी, चमाली, अनुष्का, उद्देशिका रहीं। हिंदी समूह गीत में थाइलैंड की टीम (शशिकान, औराथाई, ख्वंजदा, युफिन, अपतचिनिभा) पहले स्थान पर रही। हिंदी एकल नृत्य श्रीलंका की संदुनि और एकल गीत में श्रीलंका की ही जननी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्यक्रम का वीडियो बनातीं केंद्रीय हिन्दी संस्थान की छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
फैंसी ड्रेस में श्रीलंका की लसंति पहले स्थान पर रहीं। समूह तबला वादन में श्रीलंका की चमाली, नेत्मी, अनुराधा की टीम पहले स्थान पर रही। समूह नृत्य में श्रीलंका की छात्राओं की टीम (अश्विनी, कोकिला, जननी, संदुनि, लसंति, संजीवनी, आश्चर्या) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नाटक मंचन में रक्षिता, मोनिश्ता, एशा, अनुराधा, राजा, दिलशाद का समूह पहले स्थान पर रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें