षोडशी संस्कार संत परंपरा के अनुरूप होगा। इसके लिए मन पसंद वस्तुओं के दान, भोज के अलावा देश भर से आने वाले साधु-संतों और अनुयायियों के सत्कार की व्यवस्था की जा रही है। दिवंगत महंत की लोकप्रियता को देखते हुए उनके मोक्ष की कामना से होने वाले षोडशी के आयोजन की भव्यता में किसी तरह की कसर नहीं छोड़ी जाएगी। महंत रवींद्र पुरी, वरिष्ठ सचिव-पंचायती निरंजनी अखाड़ा।
विज्ञापन
1 of 6
Prayagraj News : मठ बाघंबरी गद्दी में चल रही है महंत नरेंद्र गिरि के षोडशी की तैयारी।
- फोटो : प्रयागराज
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की पांच अक्तूबर को होने वाली षोडशी पर एक करोड़ रुपये से अधिक का बजट निरंजनी अखाड़ा खर्च करेगा। पंच परमेश्वरों ने षोडशी के इस बजट के लिए सहमति दे दी है। महंत की षोडशी, श्रद्धांजलि सभा, पट्टाभिषेक, दान, भंडारा और दक्षिणा पर आने वाले इस खर्च को बाघंबरी गद्दी मठ वहन करेगा।
इसके लिए शाही इंतजाम किए जा रहे हैं। मठ में षोडशी भंडारे में आमंत्रित दस हजार से अधिक लोगों के भोज के लिए रविवार को 60 से अधिक हलवाई लगा दिए गए। संतों, अनुयायियों को विविध व्यंजन परोसे जाएंगे। इसके साथ ही पट्टाभिषेक के लिए भव्य पंडाल का निर्माण आरंभ हो गया है।
विज्ञापन
2 of 6
Prayagraj News : मठ बाघंबरी गद्दी में चल रही है महंत नरेंद्र गिरि के षोडशी की तैयारी।
- फोटो : प्रयागराज
महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध हाल में हुए मौत के 16वें दिन पांच अक्तूबर को षोडशी पर बाघंबरी मठ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शांति हवन,पूजा पाठ होगा। इस मौके पर तेरहों अखाड़ों के महांडलेश्वर, पीठाधीश्वर, महंत और देश भर से शीर्ष संत शामिल होंगे। महंत नरेंद्र गिरि की षोडशी की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
Prayagraj News : मठ बाघंबरी गद्दी में चल रही महंत नरेंद्र गिरि के षोडशी की तैयारी।
- फोटो : प्रयागराज
मठ के वेद विद्यालय परिसर में भव्य पंडाल निर्माण आरंभ हो गया। वहीं तहर-तरह के व्यंजनों के लिए स्वाद के लिए मशहूर हलवाइयों की टीम भी लगा दी गई। निरंजनी अखाड़े के वरिष्ठ सचिव और हरिद्वार स्थित मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने षोडशी की तैयारियों की कमान खुद अपने हाथ में ले ली है। उन्होंने बताया कि अखाड़ा परिषद अध्यक्ष के षोडशी संस्कार में किसी तरह की कमी न रह जाए, इसके लिए हर स्तर पर प्रबंधों को पुख्ता किया जा रहा है।
4 of 6
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले की जांच करने फिर मठ बाघंबरी गद्दी पहुंची सीबीआई की टीम।
- फोटो : प्रयागराज
खीर, कई तरह की पूरियां, मेवे के अलावा खोवा और पनीर के बने व्यंजन तैयार कराए जा रहे हैं। मिठाई और खास्ता नमकीन की भी कई बैराइटी इसमें शामिल रहेगी। मठ परिसर में श्रद्धांजलि सभा और पट्टाभिषेक के लिए भव्य पंडाल का भी निर्माण तेज कर दिया गया है।
गुर्दड़ अखाड़े के संन्यासी लेंगे 16वीं का दान, मोक्ष की करेंगे कामना
महंत नरेंद्र गिरि की 16वीं यानी षोडशी पर हरिद्वार के गुर्दड़ अखाड़े के संन्यासी मृत्यु पर्यंत दिए जाने वाले दान को ग्रहण करेंगे। इसके लिए उन्हें आमंत्रित किया गया है। इन संन्यासियों को वह हर वस्तु दान की जाएगी, जो महंत नरेंद्र गिरि को पसंद थीं। इसमें सोने, चांदी के आभूषण, बर्तन, भगवा वस्त्र, छाता, छड़ी, आसनी, खड़ाऊं समेत 16 वस्तुएं शामिल होंगी। इन संतों को दक्षिणा भी दी जाएगी।
Prayagraj News : मठ बाघंबरी गद्दी में चल रही महंत नरेंद्र गिरि के षोडशी की तैयारी।
- फोटो : प्रयागराज
महंत नरेंद्र गिरि की षोडशी के दिन नो रूम, अतिथि गृहों में जगह नहीं
महंत नरेंद्र गिरि की षोडशी पूजा के दिन शहर से सारे होटल-गेस्टहाउस बुक हो गए हैं। पांच अक्तूबर को होने वाली षोडशी से दो दिन पहले ही ठहरने के लिए मारामारी मच गई है। मठों, मंदिरों और धर्मशालाओं में भी ढूंढने से भी किसी होटल में कमरा नहीं मिल रहा है। सर्किट हाउस से लेकर अन्य सरकारी विभागों के अतिथि गृह भी फुल हो गए हैं।
देश भर स अतिथियों को आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस बीत पांच अक्तूबर को अतिथि गृहों में अभी से नो रूम की स्थिति पैदा हो गई है। सर्किट हाउस मंत्रियों, सांसदों, विधायकों के अलावा ऐसे कई विशिष्ट श्रेणी के व्यक्तियों के लिए आरक्षित करा लिया गया है। जहां कमरे खाली हैं, भी वहां षोडशी में आने वाली भीड़ को देखते हुए बुकिंग रोक दी गई है।
सरकारी विभागों के अतिथि गृहों का भी यही हाल है। मंगलवार को कमरे के नाम पर लोग हाथ खड़े कर दे रहे हैं। झूंसी, फाफामऊ, नैनी के होटलों में भी साधु-संतों के नाम से बुकिंग कराई गई है। मठों, धर्मशालाओं में भी कमरे खाली नहीं रह गए हैं।