फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : संगम देख अभिभूत हुए तमिलनाडु के मेहमान, हर-हर गंगे के लगाए जयकारे, देखें तस्वीरें

Mon, 21 Nov 2022 12:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वाराणसी के बाद काशी तमिल संगमम के प्रतिनिधि सोमवार की सुबह प्रयागराज पहुंचे। यहां दिन भर तीर्थराज की समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास से भी वे परिचित हुए।
विज्ञापन
1 of 26
Prayagraj News : काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधियों का संगम तट पर किया गया जोरदार स्वागत। - फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी के बाद काशी तमिल संगमम के प्रतिनिधि सोमवार की सुबह प्रयागराज पहुंचे। यहां दिन भर तीर्थराज की समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास से भी वे परिचित हुए। यहां संगम की अलौकिक  छटा देखकर सभी मेहमान अभिभूत हो गए। यहां कुछ ने गंगा-यमुना के पवित्र संगम में डुबकी लगाई तो कुछ ने आचमन कर हर-हर गंगे के जयकारे लगाए। शाम को सभी 215 छात्र एवं अन्य लोग राम की नगरी अयोध्या के लिए रवाना हो गए। 

दरअसल केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय की पहल पर पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक माह के लिए काशी तमिल संगमम आयोजित किया गया है।  एक भारत श्रेष्ठ भारत की थीम को लेकर अलग-अलग कई गुटों में दक्षिण भारतीय लोगों का जत्था तमाम ट्रेनों के माध्यम से वाराणसी जाएगा।
विज्ञापन

2 of 26
Prayagraj News : काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधियों का संगम तट पर किया गया जोरदार स्वागत। - फोटो : अमर उजाला।
उसके बाद प्रयागराज, अयोध्या होते हुए अपने गंतव्य को रवाना होगा। दो दिन वाराणसी भ्रमण के बाद सोमवार की सुबह 11.30 बजे के आसपास अपने तयशुदा कार्यक्रम से तकरीबन डेढ़ घंटे की देरी से यह जत्था पांच बसों से संगम नगरी पहुंचा। संगम घाट पर सभी प्रतिनिधियों का जोरदार स्वागत किया गया। 
विज्ञापन

3 of 26
Prayagraj News : काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधियों का संगम तट पर किया गया जोरदार स्वागत। - फोटो : अमर उजाला।
यहां पहुंचने के बाद प्रतिनिधियों को 13 मोटर वोट से स्नान कराने के लिए संगम ले जाया गया। प्रतिनिधियों ने यहां हुए स्वागत की काफी सराहना की और सरकार के प्रति आभार जताया। कहा कि सरकार की पहल के चलते ही उन्हें एक साथ यूपी के तीन महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल, काशी, प्रयागराज और अयोध्या भ्रमण का मौका मिल सका है।

4 of 26
Prayagraj News : काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधियों का संगम तट पर किया गया जोरदार स्वागत। - फोटो : अमर उजाला।
इस दल में शामिल मेहमान जो तमिलनाडु के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययन कर रहे हैं उन सभी पर जीजीआईसी की छात्राओं समेत सांसद केशरी देवी पटेल, जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री, एसएसपी शैलेश पांडेय, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी आदि ने  पुष्प वर्षा भी की। तमिल के तुलसी कहे जाने वाले डी एम गोविंद राजन के साथ कई स्थानीय तमिल छात्रों ने दुभाषिया की भूमिका निभाई। संगम से विता होने के बाद इन्हें गंगाजल, सिंदूर और इलायची दाना प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।
विज्ञापन

5 of 26
Prayagraj News : काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधियों का संगम तट पर किया गया जोरदार स्वागत। - फोटो : अमर उजाला।
संगम दर्शन एवं स्नान, लेटे हुए हनुमान जी का दर्शन, स्वामी नारायण मंदिर, चंद्रशेखर आजाद पार्क आदि यात्रा का हर पड़ाव इंजीनियरिंग, चिकित्सा, कानून, प्रबंधन, वित्त आदि विधाओं से जुड़े विद्यार्थियों को अचंभित, आह्लादित और मुग्ध करता रहा। आजाद पार्क पहुंचने के बाद वहां लगी शहीद चंद्रशेखर की प्रतिमा को कई मेहमानों ने सलामी भी दी। दल में शामिल छात्रा जी रेखा,  सुजाता आर ने कहा कि जैसा किताबों में पढ़ा वैसा ही प्रयागराज उन्होंने आज हकीकत में देखा।
विज्ञापन

6 of 26
Prayagraj News : काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधियों का संगम तट पर किया गया जोरदार स्वागत। - फोटो : अमर उजाला।
शाम 4.30 बजे के आसपास यह दक्षिण भारत के मेहमानों का जत्था अपने आखिरी पड़ाव अयोध्या के लिए रवाना हो गया। समय ज्यादा हो जाने की वजह से संगम स्थित अक्षयवट, शंकर विमान मंडपम मंदिर और इलाहाबाद म्यूजियम का यह दल दीदार नहीं कर सका। 
विज्ञापन

7 of 26
Prayagraj News : काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधियों का संगम तट पर किया गया जोरदार स्वागत। - फोटो : अमर उजाला।
दक्षिण भारतीय नृत्य से किया गया स्वागत
संगम तट पर पहुंचे काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधियों का नृत्य और संगीत के माध्यम से स्वागत किया गया। छात्राओं ने दक्षिण भारतीय नृत्य करके सबका मन मोह लिया। 

8 of 26
Prayagraj News : काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधियों का संगम तट पर किया गया जोरदार स्वागत। - फोटो : अमर उजाला।
मेहमानों ने अपनेपन की तासीर में पगे व्यंजन चखे
काशी तमिल संगमम के प्रतिनिधियों के दोपहर के भोजन की व्यवस्था इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) द्वारा एमजी मार्ग स्थित स्वामी नारायण मंदिर परिसर में की गई। यहां मेहमानों ने अपनेपन की तासीर में पगे व्यंजन चखे। दोपहर तीन बजे के आसपास पहुंचे छात्र-छात्राओं को बिना लहसुन, प्याज का भोजन परोसा गया।

9 of 26
Prayagraj News : काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधियों का संगम तट पर किया गया जोरदार स्वागत। - फोटो : अमर उजाला।
यहां खाने में लेमन राइस, बिसमिल्लाह भात, कर्ड राइस, आलू भाजी, अचार एवं पापड़ दिया गया। खाना खाने के बाद जनगन शंकर, हरीश राज एआर, अरविंद सेलम ने कहा कि यहां जो खाना उन्हें परोसा गया, उसे देखकर यह लगा ही नहीं कि वह उत्तर भारत में हैं। अचार भी खूब भाया। कहा कि खाना पूरी तरह से उन्हें दक्षिण भारतीय और बहुत उम्दा रहा। 

10 of 26
Prayagraj News : काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधियों का संगम तट पर किया गया जोरदार स्वागत। - फोटो : अमर उजाला।
भाजपाइयों ने स्वस्ति वाचन कर किया तमिल मेहमानों का स्वागत

काशी तमिल संगमम कार्यक्रम के तहत प्रयागराज पहुंचे तमिलनाडु के छात्र-छात्राओं के समूह का भाजपाइयों ने स्वस्ति वाचन कर स्वागत किया। यमुना तट स्थित वीआईपी घाट के पास पुष्प वर्षा भी की गई। इस दौरान वहां प्रशासन की ओर से बनाए गए पंडाल में स्थानीय कलाकारों द्वारा भरतनाट्यम एवं कथक नृत्य, तमिल श्लोक, सांस्कृतिक गीत आदि भी प्रस्तुत किए गए।

11 of 26
Prayagraj News : काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधियों का संगम तट पर किया गया जोरदार स्वागत। - फोटो : अमर उजाला।
इस अवसर पर सांसद केसरी देवी पटेल ने कहा कि काशी तमिल संगमम का यह आयोजन दक्षिण एवं उत्तर भारत की संस्कृतियों का अद्भुत संगम है। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, पदुम जायसवालल, राजेश केसरवानी, गिरजेश मिश्रा, अश्वनी दुबे, प्रमोद मोदी आदि मौजूद रहे।

12 of 26
Prayagraj News : काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधियों का संगम तट पर किया गया जोरदार स्वागत। - फोटो : अमर उजाला।
इसी क्रम में मेयर अभिलाषा गुप्ता ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में सभी प्रतिनिधियों का तिलक लगा कर एवं अंगवस्त्रम तथा संगम का जल देकर स्वागत किया। उधर, स्वामी नारायण मंदिर में महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष शिखा रस्तोगी, आभा सिंह, स्मृति श्रीवास्तव, चंद्रा अहलूवालिया आदि के साथ युवा मोर्चा के सदस्यों ने वाराणसी से आए पहले जत्थे की अगुवाई की। 

13 of 26
Prayagraj News: संगम की रेती पर काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए बनाया गया सैंडआर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
काशी तमिल संगमम  से मिशन साउथ को साधेगी  भाजपा

काशी तमिल संगमम की मदद से भारतीय जनता पार्टी ने मिशन साउथ को धार देनी शुरू कर दी है। यूं  तो लोकसभा चुनाव में अभी डेढ़ वर्ष का वक्त है, लेकिन इन 18-19 माह के दौरान भाजपा दक्षिण भारत के तमाम राज्यों खासतौर से तमिलनाडु में उस स्थिति पर पहुंचना चाहती है कि उसे लोकसभा सदस्यों की संख्या कम से कम वहां दो अंकों में पहुंच जाए। वर्तमान में दक्षिण भारत के इस राज्य से अभी भाजपा गठबंधन का एक ही सांसद है, जबकि वहां लोकसभा की कुल सीटों की संख्या 39 है।

14 of 26
Prayagraj News : काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधियों का संगम तट पर किया गया जोरदार स्वागत। - फोटो : अमर उजाला।
बताया जा रहा है कि दक्षिण भारत के अन्य राज्यों के मुकाबले तमिलनाडु ही एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां हिंदी विरोधी आंदोलन अभी थमा नहीं है। ऐसे में भाजपा वहां काशी तमिल संगमम के जरिये उत्तर एवं दक्षिण की संस्कृतियों को जोड़ते हुए अपनी एक अलग छाप छोड़ने का प्रयास कर रही है। इसके पूर्व पश्चिम बंगाल में भी भाजपा ने 2014 में दो लोकसभा सीट जीतने के बाद 2019 में अपनी सीटों की संख्या 18 तक पहुंचाई। 2014 के लोकसभा में भाजपा का वोट शेयर तमिलनाडु में जहां पांच फीसदी था तो वहीं 2019 में गठबंधन करने केे बाद भाजपा का वोट प्रतिशत घटकर चार फीसदी के पास पहुंच गया।

15 of 26
Prayagraj News : काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधियों का संगम तट पर किया गया जोरदार स्वागत। - फोटो : अमर उजाला।
तमिलनाडु के पड़ोसी राज्य केरल में भी भाजपा के वोट शेयर में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी तरह दक्षिण भारत का एकमात्र राज्य कर्नाटक ही है जहां भाजपा की सरकार भी है, जबकि आंध्र प्रदेश, तेलगांना में भी भाजपा के वोट शेयर में विगत दो चुनाव में इजाफा ही हुआ है। 

16 of 26
Prayagraj News : काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधियों का संगम तट पर किया गया जोरदार स्वागत। - फोटो : अमर उजाला।
भाजपा काशी प्रांत उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता का कहना है कि इस आयोजन के राजनीतिक निहतार्थ निकालने की जरूरत नहीं है। यह कार्यक्रम को संस्कृतियों को जोड़ने का है। हम युवा पीढ़ी को काशी और तमिलनाडु के संबंधों के बारे में बताना चाहते हैं। वहां के लोग खुद को काशी और प्रयागराज के करीब पाते हैं। 

17 of 26
Prayagraj News : काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधियों का संगम तट पर किया गया जोरदार स्वागत। - फोटो : अमर उजाला।
काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधियों का संगमनगरी में जोरदार स्वागत किया गया। 

18 of 26
Prayagraj News : काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधियों का संगम तट पर किया गया जोरदार स्वागत। - फोटो : अमर उजाला।
काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधियों का संगमनगरी में जोरदार स्वागत किया गया। 

19 of 26
Prayagraj News : काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधियों का संगम तट पर किया गया जोरदार स्वागत। - फोटो : अमर उजाला।
काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधियों का संगमनगरी में जोरदार स्वागत किया गया। 

20 of 26
Prayagraj News : संगम दर्शन करने पहुंचे तमिलाडु के मेहमान। - फोटो : अमर उजाला।
काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधियों का संगमनगरी में जोरदार स्वागत किया गया। 

21 of 26
Prayagraj News : मोटरबोट में सेल्फी लेते तमिलनाडु के मेहमान। - फोटो : अमर उजाला।
काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधियों का संगमनगरी में जोरदार स्वागत किया गया। 

22 of 26
Prayagraj News : काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधिय मोटर बोट से संगम स्नान करने पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला।
काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधियों का संगमनगरी में जोरदार स्वागत किया गया। 

23 of 26
Prayagraj News : काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधियों ने मोटर बोट से संगम स्नान करने पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला।
काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधियों का संगमनगरी में जोरदार स्वागत किया गया। 

24 of 26
Prayagraj News : काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधियों का संगम तट पर किया गया जोरदार स्वागत। - फोटो : अमर उजाला।
काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधियों का संगमनगरी में जोरदार स्वागत किया गया। 

25 of 26
Prayagraj News : काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधियों का संगम तट पर किया गया जोरदार स्वागत। - फोटो : अमर उजाला।
काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधियों का संगमनगरी में जोरदार स्वागत किया गया। 
विज्ञापन

26 of 26
Prayagraj News : काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधियों का संगम तट पर किया गया जोरदार स्वागत। - फोटो : अमर उजाला।
काशी-तमिल संगमम के प्रतिनिधियों का संगमनगरी में जोरदार स्वागत किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें