फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल महेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2022 : पहली में 68.25, दूसरी में पाली में 65.23 प्रतिशत बच्चों ने दी परीक्षा

Sun, 20 Nov 2022 09:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दोनों पालियों की परीक्षा के अलग-अलग प्रश्न पत्र रहे। हर पाली की परीक्षा में प्रश्न पत्र के चार सेट बनाए गए थे। परीक्षा शुरू होने के लगभग एक घंटा पूर्व ही पर केंद्रों पर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के आने का क्रम शुरू हो गया था।
विज्ञापन
1 of 11
Prayagraj News : रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देकर निकलते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को आयोजित अतुल महेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2022 में परीक्षार्थियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। शहर के रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में आयोजित परीक्षा में पहली पाली में नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों की परीक्षा हुई। इसमें 68.25 प्रतिशत बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। वहीं दूसरी पाली में 11 और 12 वीं के विद्यार्थियों की परीक्षा हुई। इसमें 65.23 प्रतिशत बच्चे उपस्थित रहे। 



विज्ञापन

2 of 11
Prayagraj News : अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देकर निकलते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।
अतुल महेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2022 में नौवीं और दसवीं के कुल 1830 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। इनकी परीक्षा पाली में सुबह 11 से 12.30 बजे के बीच संपन्न हुई। परीक्षा में 1249 विद्यार्थी उपस्थित हुए, जबकि  581 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। यानी 68.25 प्रतिशत बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। वहीं दूसरी पाली में दोपहर दो से साढ़े तीन बजे के 11 वीं और 12 वीं के विद्यार्थियों की परीक्षा हुई। इस पाली में कुल 2370 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। 1546 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। शेष 824 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। यानी 65.23 प्रतिशत बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। 
विज्ञापन

3 of 11
Prayagraj News : अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देकर निकलते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।
दोनों पालियों की परीक्षा के अलग-अलग प्रश्न पत्र रहे। हर पाली की परीक्षा में प्रश्न पत्र के चार सेट बनाए गए थे। परीक्षा शुरू होने के लगभग एक घंटा पूर्व ही पर केंद्रों पर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के आने का क्रम शुरू हो गया था। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा संपादित कराई गई। परीक्षा के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य और उनकी ओर से गठित सचल दल कक्षों में जाकर निगरानी करता रहा। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडेय, शिक्षक मनोज गुप्ता के अलावा अन्य शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। 

4 of 11
Prayagraj News : रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति की परीक्षा देते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।
बोले छात्र 

छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होकर हमें एक अनुभव प्राप्त हुआ साथ ही बहुत कुछ सीखने को मिला। पहली बार हम ऐसी परीक्षा में शामिल हुए। निश्चित तौर भविष्य में इसका लाभ मिलेगा। -सचिन सिंह गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज कोरांव।
विज्ञापन

5 of 11
रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।
पहली बार हम ऐसी परीक्षा में शामिल हुए जिसमें रिजनिंग के सवाल आए थे। परीक्षा काफी अच्छी हुई है। यह एक सराहनीय पहल है। अगर परीक्षा में सफल हुए तो उससे मिलने वाली छात्रवृत्ति आगे की पढ़ाई में आर्थिक दिक्कत को दूर करेगी। - सौरभ सिंह गोपाल इंटर कॉलेज कोरांव। 
विज्ञापन

6 of 11
Prayagraj News : अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देकर निकलते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।
छात्रवृत्ति की मदद से आगे की पढ़ाई की राह आसान होगी। आर्थिक रूप से कमजोर मेधावियों को आगे की पढ़ाई में आर्थिक संकट आड़े नहीं आएगा। - वैष्णवी मिश्र-एमपी ब्वायज एंड गर्ल्स इंटर कॉलेज सोरांव। 
विज्ञापन

7 of 11
रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति की परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।
अतुल महेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में प्रश्न बहुविकल्पीय और पाठ्यक्रम पर केंद्रित ही रहा। प्रश्न पत्र काफी अच्छा आया था। ऐसे में सफल होने की उम्मीद है। छात्रवृत्ति मिली तो आगे की पढ़ाई में काफी मदद मिलेगी। -अंजली मिश्र एमपी ब्वायज एंड गर्ल्स इंटर कॉलेज सोरांव। 

8 of 11
रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति की परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।
मेधावियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और आर्थिक मदद की यह पहल काफी सराहनीय है। परीक्षा में शामिल होकर एक आत्मविश्वास बढ़ा है। इस तरह की परीक्षा का यह पहला अनुभव था। जो दूसरी परीक्षाओं में काफी मदद करेगा। -शोएब आलम, एसआरपीएन इंटर कॉलेज हंडिया। 

9 of 11
रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति की परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।
छात्रवृत्ति मिली तो निश्चित रूप से यह हमारे में लिए आगे की पढ़ाई में काफी मददगार साबित होगी। आगे की शिक्षा ग्रहण करने में आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह पहल काफी सराहनीय है। -सदफ बानो, जीजीआईसी इंडिया

10 of 11
रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति की परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।
छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होकर हमें प्रतियोगी परीक्षाओं का अनुभव हुआ। भविष्य में इस परीक्षा का अनुभव हमारे काफी काम आएगा। दूसरी पर प्रतियोगी परीक्षाओं में इसका हमें लाभ मिलेगा। -मुस्कान बानो, सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज जलालपुर। 
विज्ञापन

11 of 11
रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति की परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।
आर्थिक रूप से क मजोर बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आर्थिक संकट उनकी उच्च शिक्षा में आड़े नहीं आएगा। यह परीक्षा ऐसे बच्चों के लिए काफी मददगार साबित होगी। - सुप्रिया यादव टोपी मेमोरियल शिक्षा मंदिर झूंसी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें