फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : झूम के बरसे बदरा, गर्मी से राहत, कीचड़ व जलभराव की आफत, देखें फोटो

Wed, 05 Aug 2026 08:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में लगातार दूसरे दिन हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत तो दी, लेकिन शहर के कई हिस्सों में जलभराव और कीचड़ की समस्या खड़ी कर दी। कई जगह पेड़ और डालियां गिरने से यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
1 of 5
प्रयागराज में भारी बारिश। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

शहर में लगातार दूसरे दिन हुई भारी बारिश राहत के साथ आफत भी लेकर आई। एक तरफ जहां बारिश की वजह से उमस से लोगों को थोड़ी राहत मिली। वहीं शहर के करीब नौ मार्गों पर पेड व उनकी डालियां टूटकर गिर गई। जिसकी वजह से यातायात प्रभावित रहा। इसके अलावा शहर करीब 30 इलाकों व प्रमुख मार्गों में जल भराव की समस्या देखने को मिली।

बुधवार की सुबह से शहर में झमाझम बारिश हुई। करीब तीन घंटे से अधिक समय तक बारिश की रफ्तार बनी रही। जिसकी वजह से उफनाए नाले ओवर फ्लो होकर सड़क पर बहने लगे। ऐसे में जल निकासी की रफ्तार धीमी होने की वजह से अल्लापुर बाघम्बरी, जानसेनगंज, बाई का बाग, जाफरी कॉलोनी, बहराना, कीडगंज, दारागंज, खुल्दाबाद, हिम्मतगंज, प्रीतम नगर, शिवकुटी, तेलियरंगज, ट्रांसपोर्ट नगर, मधवापुर व जाफरी कॉलोनी में घुटने तक पानी भर गया।

वहीं नाला ओवर फ्लो होने की वजह से नालियों का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया। इस बीच जॉर्जटाउन, सिविल लाइंस महिला थाना व पुरूष थाना के सामने इतना अधिक जलभराव हो गया कि फरियादियों के लिए थाने के भीतर प्रवेश करना मुश्किल हो गया। वहीं दूसरी तरफ बाई का बाग, जानसेनगंज व कीडगंज में जलभराव की वजह से लोगों को सड़क के गड्ढे नजर नहीं आए। ऐसे में करीब 14 लोगों की बाइक, स्कूटी व ई रिक्शा पलट गए। जिसकी वजह से करीब 14 लोग चोटिल हो गए। वहीं तेज बारिश की वजह से कई लोगों के घरों के छप्पर गिर गए। वहीं जलभराव की समस्या को देखते हुए हिम्मतगंज, नया यमुना पुल चौराहा, बहराना, कीडगंज सहित कई अन्य इलाकों में जेटिंग मशीन लगाकर पानी निकाला गया।

विज्ञापन

2 of 5
सिविल लाइंस से पुराने शहर जाने वाली सड़क पर निरंजन डॉट पुल के नीचे भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला।

10 स्थानों पर गिरे पेड़, बच्चों का स्कूल जाना हुआ मुश्किल

सुबह के समय तेज बारिश की वजह से करीब नौ स्थानों पर पेड़ व डालियां टूटकर मुख्य मार्गों पर गिरी। जिसकी वजह से यातायात प्रभावित रहा। वहीं पत्रिका मार्ग व एजी ऑफिस के पास पेड़ गिरने की वजह से एक मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। ऐसे में बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानी हुई। वहीं सूचना मिलने के बाद पहुंची नगर निगम की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को मार्ग से हटाया। जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सका।

इन स्थानों पर गिरे पेड़

1-पत्रिका चौराह

2- राजापुर

3-मीरापुर

4-सिविल लाइंस

5-डडिया रोड अल्लापुर

6-महिला विद्यापीठ

7-एजी ऑफिस के पास

8-अल्लापुर रैन बसेरा

9-कीडगंज

आज भी भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। वहीं मौसम विभाग ने 11 अगस्त तक बारिश का अनुमान लगाया है।

विज्ञापन

छतनाग में प्रतिघंटे 2.5 सेंटीमीटर बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

3 of 5
दशाश्वमेध घाट पर तेजी से बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला।

कानपुर बैराज से लगातार तीसरे दिन बुधवार को दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के बाद छतनाग में गंगा का जलस्तर प्रतिघंटे 2.5 सेंटीमीटर बढ़ रहा है। बाढ़ नियंत्रण विभाग ने कछारी क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने की आशंका जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

बुधवार शाम चार बजे तक फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 78.44 मीटर, छतनाग में 74.75 मीटर और नैनी में यमुना का जलस्तर 75.07 मीटर दर्ज किया गया। फाफामऊ और नैनी में जलस्तर प्रति घंटे लगभग एक-एक सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है। हालांकि यमुना का जलस्तर अभी सामान्य स्थिति में है।

बुधवार को कानपुर बैराज से गंगा में दो लाख 74 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे पहले मंगलवार को दो लाख 50 हजार क्यूसेक, सोमवार को दो लाख 24 हजार क्यूसेक और रविवार को एक लाख 24 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।

वहीं, पिछले 24 घंटे में टोंस नदी का जलस्तर 42 सेंटीमीटर बढ़ने से गंगा के प्राकृतिक प्रवाह में भी रुकावट आने लगी है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यदि टोंस का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो फाफामऊ से संगम तक गंगा का जलस्तर और तेजी से बढ़ सकता है।

बारिश से अदरक और लहसुन के दामों तेजी

4 of 5
रामबाग इलाके में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला।

बारिश ने जहां एक ओर गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर जेब पर बोझ बढ़ा दिया। रसोई को हरा-भरा रखने वाली सब्जियों की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। जो महंगाई के दौर में जेब पर आफत बनकर टूटी हैं। मौसम की वजह से कर्नाटक से आने वाला टमाटर भी पर्याप्त मात्रा में शहर की मंडियों में नहीं पहुंच पा रहा है।

शहर के खुल्दाबाद, गऊघाट, तिकोनिया, लोकनाथ और चौफटका के बाजारों में सब्जियों के भाव लगभग एक जैसे ही बने हुए हैं। बारिश के दौरान लहसुन और अदरक के दामों ने रुलाना शुरू कर दिया है। अदरक 250 से 280 रुपये में बिक रहा है। लहसुन थोक में 150-180 तो फुटकर में 300 रुपये किलो में बिक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

झील बना जार्जटाउन थाना

5 of 5
जार्जटाउन थाने पर भरा बारिश का पानी। - फोटो : अमर उजाला।
भारी बारिश के कारण बुधवार को जार्जटाउन इलाका झील बन गया। पानी थाना और उसके चारों तरफ भर गया। इससे पुलिसकर्मियों को आने जाने में काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें