प्रयागराज में जंक्शन से सौ मीटर दूरी पर तीन हत्या हो गई और पुलिस को भनक तक न लगी। पुलिस की चौकसी पर फिर सवाल उठे हैं। शराब की बोतल और बिखरे सामान के साथ खून से सने शव अलग संकेत दे रहे हैं।
प्रयागराज में मूकबधिर दंपती और एक अन्य महिला की हत्या जिस इलाके में हुई है, वहां से महज 100 मीटर की दूरी पर प्रयागराज जंक्शन स्थित है। जंक्शन की सुरक्षा के लिए यहां हर समय अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहती है। इसके बावजूद मोहल्ले के बीच हुई इस वारदात से पुलिस की सक्रियता और निगरानी पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
पुलिस के सामने चुनौती यह है कि इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले कौन थे? बिना किसी विरोध या शोर के आरोपी कमरे तक कैसे पहुंचे? पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में में जुटी है। मृतकों के संपर्क में रहने वाले लोगों, मकान में रहने वाले अन्य किरायेदारों और आसपास के संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
2 of 14
प्रयागराज में तिहरा हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस कीटीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घरेलू विवाद बता रही पुलिस
पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद आशंका जताई कि यह घरेलू विवाद भी हो सकता है। एक अधिकारी का कहना है कि मृतक की पत्नी बीमार रहती थी। इसी बात को लेकर दंपती में अक्सर कहासुनी होती थी। स्थानीय लोगों ने भी इसकी पुष्टि की है। हालांकि आपसी रंजिश और अन्य कारणों को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
3 of 14
प्रयागराज में तिहरा हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस कीटीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घना मोहल्ला और चीख तक न सुनी: गढ़ीकलां मोहल्ला घनी आबादी वाला है। यहां दिन-रात लोगों की आवाजाही बनी रहती है। जंक्शन के नजदीक होने के कारण पुलिस की मौजूदगी भी रहती है। इसके बावजूद बदमाशों ने कमरे के भीतर तीन लोगों की हत्या कर दी। आसपास रहने वाले लोगों को भी भनक नहीं लगी।
4 of 14
प्रयागराज में तिहरा हत्याकांड के बाद खड़ी महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पड़ोसियों ने किसी तरह का शोर-शराबा या चीख-पुकार सुनने से इन्कार किया है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि जिस मकान में वारदात हुई, जब उन लोगों ने चीख या खटपट नहीं सुनी तो गली के लोग कैसे सुन सकते हैं?
विज्ञापन
5 of 14
प्रयागराज में तिहरा हत्याकांड के बाद खड़ी महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शराब की बोतल, बिखरा सामान व खून से सने शव दे रहे अलग संकेत
तिहरे हत्याकांड में पुलिस की शुरुआती जांच और घटनास्थल के हालात के बीच कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस आपसी विवाद के बाद हत्या की आशंका जता रही है। वहीं, कमरे की स्थिति किसी और कहानी की ओर इशारा कर रही है। घटनास्थल से शराब की बोतल मिली है। इससे आशंका है कि वारदात से पहले कमरे में शराब पार्टी हुई थी।
विज्ञापन
6 of 14
प्रयागराज में तिहरा हत्याकांड के बाद शवों को लेकर जाती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सवाल यह है कि अगर कमरे में शराब पीने के दौरान विवाद हुआ और तीनों की सिलिंडर से वारकर हत्या की गई तो पास के कमरों में रहने वाले किरायेदारों को भनक क्यों नहीं लगी? मकान की दूसरी मंजिल पर रहने वाले किरायेदारों ने चीख-पुकार या जोरदार आवाज सुनने से क्यों इन्कार किया है।
विज्ञापन
7 of 14
प्रयागराज में तिहरा हत्याकांड के बाद खौफ में बच्चा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात के समय कमरे में कितने लोग मौजूद थे? क्या हत्या के बाद किसी ने घटनास्थल को व्यवस्थित करने या सबूत मिटाने की कोशिश की है? कमरे की हालत संकेत दे रही है कि वहां संघर्ष हुआ होगा। एसओजी भी मामले की पड़ताल में जुटी है। रेलवे स्टेशन के आसपास घूमने वाले लोगों को मृतकों की फोटो दिखाकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
8 of 14
प्रयागराज में तिहरा हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस कीटीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने सीसीटीवी में दो लोगों को देखा
घटनास्थल वाली गली के सामने दो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनमें घर का हिस्सा कवर हो रहा है। पुलिस इन कैमरों की पिछले एक हफ्ते से रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। सोमवार रात मकान में कौन-कौन आया? वारदात के बाद कौन वहां से निकला? हालांकि, दो लोगों को देखा भी है।
9 of 14
प्रयागराज में तिहरा हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किराये के कमरे में मूक-बधिर दंपती और महिला की हत्या
प्रयागराज के शाहगंज के गढ़ीकलां में किराये के कमरे में रह रहे मूक-बधिर दंपती और एक अन्य महिला की सोमवार रात निर्मम हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह तीनों के शव कमरे में खून से लथपथ मिले। तीनों के सिर और चेहरे पर गहरे जख्म थे। मौके पर खून लगा सिलिंडर मिला है। आशंका है कि उसी से प्रहार किया गया। तीनों मृतकों में से किसी का पहचान पत्र कमरे में नहीं मिला। इससे उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
10 of 14
प्रयागराज में तिहरा हत्याकांड के बाद शवों को लेकर जाती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़ीकलां में सुशीला देवी का दो मंजिला मकान है। पति की मौत हो चुकी है। वह बेटे पंकज के साथ भूतल पर रहती हैं। बेटा ऑटो-रिक्शा चलाता है। मकान में चार किरायेदार रहते हैं। दूसरी मंजिल पर अतुल सिंह, धनंजय सिंह, ऋषि सिंह रहते हैं। तीनों रेलवे स्टेशन पर खाने का सामान बेचते हैं।
11 of 14
प्रयागराज में तिहरा हत्याकांड के बाद जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहली मंजिल पर करीब 35 वर्षीय युवक 32 वर्षीय पत्नी के साथ पिछले छह माह से रह रहा था। दोनों बोल और सुन नहीं सकते थे। इसलिए मोहल्ले वाले उन्हें गूंगा गूंगी नाम से पुकारते थे। दोनों कबाड़ बीनकर घर चलाते थे।
12 of 14
प्रयागराज में तिहरा हत्याकांड के बाद छतों से देखती महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह रोजाना सुबह करीब छह बजे घर से निकलते थे लेकिन मंगलवार को कमरे से बाहर नहीं आए। सुबह करीब सात बजे मकान मालकिन को दंपती के कमरे का दरवाजा खुला मिला। झांककर देखा तो पति-पत्नी और 45 वर्षीय महिला के शव खून से लथपथ बिस्तर पर पड़े थे।
13 of 14
प्रयागराज में तिहरा हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भीतर का दृश्य देखकर वह चीख पड़ीं। बेटे और पड़ोसियों को आवाज देकर बुलाया। कोतवाली एसीपी रवि गुप्ता, शाहगंज थाना प्रभारी वैभव सिंह भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
प्रयागराज में तिहरा हत्याकांड, मकान मालिकन से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि दूसरी महिला भी मूक-बधिर थी। वह रात में इनके घर क्यों आई, इसका पता नहीं चल सका।