फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: किसी ने पिता तो किसी ने खोया भाई, 6 महीने में ही उजड़ गया सुहाग, शवों को देख दहल गया हर शख्स का कलेजा

Wed, 07 Sep 2022 10:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 6
Prayagraj house collapsed - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज के मुट्ठीगंज में जर्जर मकान का छज्जा गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बारिश से बचने के लिए लोग छज्जे के नीचे स्थित दुकानों में बैठे थे। हादसे में नौ लोग जख्मी भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मुट्ठीगंज में हटिया चौराहे के पास ठाकुर द्वारा ट्रस्ट स्थित है। ठीक चौराहे पर ट्रस्ट का एक भवन है, जिसमें भूतल पर आठ दुकानें हैं। इनमें पान, चाय, साइकिल रिपेयरिंग समेत अन्य दुकानें शामिल हैं। मंगलवार दोपहर दो बजे के करीब तेज बारिश शुरू हुई तो आसपास मौजूद लोग बचने के लिए दुकानों में जाकर खड़े हो गए। तभी अचानक दुकानों के ठीक ऊपर स्थित छज्जा अचानक ढह गया और वहां खड़े 14 लोग मलबे के नीचे दब गए। घटना से वहां चीखपुकार मच गई। सूचना मिली तो पुलिस, फायरब्रिगेड और एसडीआरएफ पहुंच गई। 
विज्ञापन

मलबे के नीचे दबे 14 लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा गया, जिनमें से पांच को मृत घोषित कर दिया गया। पांच घायलों को एसआरएन, जबकि चार को रामबाग स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर आईजी, डीएम, एसएसपी समेत पुलिस व प्रशासन के तमाम अफसर व तीन थानों की फोर्स मौजूद रही।  
विज्ञापन

3 of 6
Prayagraj News : हटिया में बारजा गिरने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
किसी ने पिता तो किसी ने खोया भाई
हटिया हादसे में किसी ने अपना पिता तो किसी ने अपना भाई खोया। अपनों की मौत की खबर मिली तो परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। शवों को देखते ही वह फूट-फूटकर रोने लगे। हादसे के बाद घटनास्थल से लेकर एसआरएन अस्पताल तक कोहराम मचा रहा। 

4 of 6
प्रयागराज के हाटिया चौराहे पर जर्जर भवन का छज्जा गिरने से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालते फायर ब् - फोटो : अमर उजाला
हादसे में जान गंवाने वाला राजेंद्र पटेल के मौत की खबर पर उसका 14 साल का बेटा समर पटेल रिश्तेदारों संग मर्चरी पहुंचा था। उसने बताया कि पिता रोज की तरह सुबह काम पर निकले थे। घर में उसके अलावा दो बहनें, दो भाई व मां हैं। बहनों की अभी शादी भी नहीं हुई है। पिता ही एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। अब क्या होगा, कुछ समझ नहीं आ रहा। 
विज्ञापन

5 of 6
Prayagraj house collapsed - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह एक अन्य मृतक श्यामबाबू का भाई नानबाबू मर्चरी पहुंचा था। उसने बताया कि उसके भाई का पांच साल का एक बेटा है। पिता का निधन हो चुका है और घर में बूढ़ी मां हैं। मां और भाई की पत्नी को खबर नहीं है। उन्हें कैसे बताऊंगा, समझ नहीं पा रहा हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Prayagraj house collapsed - फोटो : अमर उजाला
छह महीने में ही उजड़ गया सुहाग
उधर हादसे में मृत पंचायती अखाड़ा निवासी नीरज केशरवानी के घर भी कोहराम मचा रहा। मर्चरी पहुंचे रिश्तेदार हिमांशु ने बताया कि नीरज उनके जीजा थे। छह महीने पहले उनकी शादी हुई थी। जिस भवन में यह हादसा हुआ वहां नीरज कोल्डड्रिंक की दुकान चलाते थे। 16 अप्रैल को उनकी शादी उसकी चचेरी बहन शानू से हुई थी। बेटे की मौत की खबर पर मां भी बदहवास हो गई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें