करेली के कई इलाके बाढ़ की चपेट में।
- फोटो : अमर उजाला।
3091 रुपये की होगी राशन किट
बाढ़ पीड़ितों के लिए राशन का पैकेट तैयार किया गया है। पूरा पैकेट 3091 रुपये का होगा। इसमें आटा, चावल, अरहर दाल, हल्दी, मिर्च, सब्जी मसाला, सरसों का तेल, नमक, आलू, लाई, भुना चना, गुड़, बिस्कुट, माचिस, मोम बत्ती, नहाने का साबुन आदि सामान शामिल है। बाढ़ पीड़ितों के लिए आश्रय स्थल भी बना लिए गए हैं। स्टैनली रोड पर महबूब अली इंटर कॉलेज, बघाड़ा में एनी बेसेंट, राजापुर में ऋषिकुल विद्यालय समेत सात आश्रय स्थल अभी से तैयार कर लिए गए हैं। इनमें गद्दे आदि रखवा दिए गए हैं। खाना के पैकेट, नाश्ता आदि के भी इंतजाम किए गए हैं।