फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : मां गंगा ने बड़े हनुमान मंदिर में किया प्रवेश, हर-हर महादेव और जय मां गंगा के गूंजे जयकारे

Wed, 07 Aug 2024 07:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Bade Hanuman Mandir Prayagraj : लगातार बढ़ रहीं गंगा ने बुधवार को श्री बड़े हनुमान मंदिर में प्रवेश कर हनुमानजी को स्नान कराया। मंदिर के दरवाजा पर पहुंचने पर महंत बलवीर गिरि महाराज ने मां गंगा का स्वागत किया और विधि विधान से पूजा कर गंगा आरती की। इसके बाद मां गंगा ने मंदिर में प्रवेश किया। अब श्री बड़े हनुमानजी के विग्रह की पूजा श्री राम जानकी मंदिर में स्थापित कर नियमित पूजा अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन
1 of 8
Prayagraj - फोटो : Prayagraj
मां गंगा बुधवार को श्री बड़े हनुमान मंदिर में प्रवेश कर गईं। लगातार बढ़ रहे जलस्तर के बाद गंगाजी के मंदिर में प्रवेश करते ही हर हर महादेव, जय बजरंग बली और जय मां गंगे के जयकारे गूंजने लगे। महंत बलवीर गिरि ने विधि विधान में मां गंगा की पूजा की और उसके बाद आरती उतारी। यह दृश्य देखने के लिए हजारों की संख्या में भक्त सुबह से ही मंदिर पर पहुंच गए थे। 












लगातार बढ़ रहीं गंगा ने बुधवार को श्री बड़े हनुमान मंदिर में प्रवेश कर हनुमानजी को स्नान कराया। मंदिर के दरवाजा पर पहुंचने पर महंत बलवीर गिरि महाराज ने मां गंगा का स्वागत किया और विधि विधान से पूजा कर गंगा आरती की। इसके बाद मां गंगा ने मंदिर में प्रवेश किया। देखते ही देखते पूरा मंदिर लबालब हो गया. गंगा मां की जै के जयकारे गूंजते रहे। अब श्री बड़े हनुमानजी के विग्रह की पूजा श्री राम जानकी मंदिर में स्थापित कर नियमित पूजा अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन

2 of 8
Prayagraj - फोटो : Amar ujala
मां गंगा के मंदिर परिसर में प्रवेश करने पर महंत बालवीर गिरी ने आरती और दूध अर्पित कर मां भागीरथी का स्वागत किया। विधि विधान से मां गंगा की पूजा अर्चना की गई। पूरा मंदिर परिसर गंगा नदी में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन

3 of 8
Prayagraj - फोटो : Amar ujala
यह दृश्य देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पर सुबह से ही पहुंचे थे। लगभग हर वर्ष मां गंगा मंदिर में प्रवेश करती हैं। दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ रहती हैं। 

4 of 8
मां गंगा ने श्री बड़े हनुमानजी को कराया स्नान। - फोटो : अमर उजाला।
गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। यूपी सहित आसपास के प्रदेशों में हो रही भारी बारिश के कारण नहरों और बेराज का गेट गंगा नदी में खोल दिया गया है। 
विज्ञापन

5 of 8
बड़े हनुमान जी को मां गंगा ने कराया स्नान। - फोटो : अमर उजाला।
अब शहर में प्रवेश कर सकता है बाढ़ का पानी
श्री बड़े हनुमान मंदिर जलमग्न हो चुका है। गंगा अपने पूरे उफान पर हैं। अब बाढ़ का पानी शहर के निचले इलाकों में प्रवेश करने लगा है। इसके चलते घरों में रहने वाले लोग अब सुरक्षित स्थान की ओर पहुंचने लगे हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
श्री बड़े हनुमान मंदिर परिसर में पहुंची गंगा। - फोटो : अमर उजाला।
यह दृश्य देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पर सुबह से ही पहुंचे थे। लगभग हर वर्ष मां गंगा मंदिर में प्रवेश करती हैं। दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ रहती है।
विज्ञापन

7 of 8
श्री बड़े हनुमान मंदिर में गंगा ने किया प्रवेश। - फोटो : अमर उजाला।
यह दृश्य देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पर सुबह से ही पहुंचे थे। लगभग हर वर्ष मां गंगा मंदिर में प्रवेश करती हैं। दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ रहती है।
विज्ञापन

8 of 8
श्री बड़े हनुमान मंदिर में गंगा जी पहुंचीं। - फोटो : अमर उजाला।
देर शाम तक श्रद्धालु दर्शन पूजन करने के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर के गेट बंद कर दिए गए हैं। विग्रह की पूजा आरती नियमित रूप से की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें