कोविड-19 मरीजों के लिए रेलवे नहीं, पहले बेली अस्पताल खुलेगा। डीएम के निर्देश पर ऐसा किया जा रहा है। पहले 30 बेड से शुरूआत होगी। इसके बाद जरूरत पड़ेगी तो संख्या बढ़ाई जाएगी। साथ ही चिकित्सकीय स्टाफ को तैनात कर दिया गया है। बेली अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुषमा श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की। कहा कि मंगलवार से कोविड-19 के मरीजों के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन
2 of 5
prayagraj news: सोमवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कारोना जांच का सैंपल लेने पहुंची स्वास्थ विभाग की टीम।
- फोटो : prayagraj
अभी तक रेलवे हॉस्पिटल को खोलने की बात चल रही थी लेकिन उसे वेंटिंग में रख दिया गया है। पहले बेली हॉस्पिटल को संचालित किया जाएगा। हालांकि रेलवे अस्पताल में भी तैयारी कर ली गई है। रेलवे अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार से कोविड-19 के मरीजों के लिए रेलवे अस्पताल को संचालित किया जाना है। लेकिन सोमवार को जिला प्रशासन ने रणनीति बदलते हुए बेली अस्पताल को संचालित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
3 of 5
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
कोविड-19 के जिला नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने कहा कि इस संबंध में बेली अस्पताल की सीएमएस से वार्ता कर ली गई है। जिला प्रशासन के निर्देश पर मरीजों की संख्या अधिक होने पर बेली में भर्ती कराया जाएगा। बेली अस्पताल को कोविड-19 के मरीजों के लिए सुरक्षित रखा गया था। लॉकडाउन और अनलॉक में वहां केवल इमरजेंसी व्यवस्था ही चल रही थी। गंभीर मरीजों को एसआरएन रेफर कर दिया जा रहा था।
4 of 5
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
चार मरीजों की रिपोर्ट आई निगेटिव, भेजे गए घर
प्रयागराज। कोरोना के चार मरीजों की सोमवार को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। इसमें दो मरीज स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय से जबकि दो मरीज कोटवा-बनी से घर भेजे गए हैं। इसके अलावा कोटवा-बनी से एक मरीज को एसआरएन रेफर किया गया है।
एसआरएन से जिन दो मरीजों की छुट्टी दी गई, वे दोनों हंडिया के निवासी है जबकि कोटवा-बनी से छुट्टी पाने वाले दोनों झूंसी के हैं। एक हवेलिया इलाके का है जबकि दूसरा देवनगर का है। जबकि एसआरएन रेफर होने वाला 41 वर्षीय मरीज तुलारामबाग का है। चिकित्सकों के मुताबिक उसे सांस लेने केे साथ कई और तरह की परेशानी है। इसकी वजह से उसे एल-3 हॉस्पिटल भेजा गया।
प्रयागराज। कोरोना के 23 नए पॉजिटिव सामने आने के बाद शहर में नौ नए हॉटस्पॉट बढ़ गए हैं। इसमें करेली स्थित खुशहाल पर्वत सहित दो इलाके, शिवकुटी कुशवाहा नगर, जार्जटाउन स्थित अपार्टमेंट, म्योर रोड, बादशाही मंडी, सुलेम सराय हॉटस्पाट हो गए हैं। जिला नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि यहां कंटेनमेंट एक्टिविटी कराई जाएगी।
10 संदिग्ध भर्ती, 185 की रिपोर्ट निगेटिव
प्रयागराज। स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में सोमवार को कोरोना ओपीडी में आने वाले 10 संदिग्धों को भर्ती किया गया है। इसमें प्रयागराज के साथ-साथ दूसरे जिलों के भी लोग शामिल हैं। एसआरएन के कोविड-19 के नोडल इंचार्ज डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि सभी की जांच कराई गई है। उसमें से तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बाकी की रिपोर्ट आनी बाकी है।
उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को 587 लोगों का स्वाब सैंपल लिया गया है। जबकि 185 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सोमवार को नौ स्थानों पर एंटीजन टेस्ट भी कराया गया। इसमें छह पॉजिटिव आए थे। सीएमओ की रिपोर्ट के मुताबिक बेली में 78, कौड़िहार सीएचसी पर 28, मउआइमा में दो, कालिंदीपुरम में 107, एडीसी कीडगंज शाखा में 24, बेनीगंज शाखा में 18, राजकीय बालिका गृह में 60, दारागंज पीएचसी पर 15, मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज में सात लोगों का एंटीजन टेस्ट हुआ।
छह स्थानों पर रोज होगा एंटीजन टेस्ट
सीएमओ की सूचनानुसार शहर के छह स्थानों पर एंटीजन टेस्ट रोजाना होगा। इच्छुक व्यक्ति जाकर अपना टेस्ट करा सकता है। ये स्थान बेली अस्पताल, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज कीडगंज शाखा और बेनीगंज शाखा, मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज, दारागंज पीएचसी, अबूबकरपुर - भोला का पुरवा में रोज जांच होगी।