Kaushambi : कौशाम्बी में भाजपा की जनसभा को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी।
- फोटो : प्रयागराज
योगी सरकार ने पांच लाख युवाओं को दिया रोजगार
पीएम ने पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि वह अपने महल बनाते थे, हमने गरीबों के घर बनाए। वह खानदानी महोत्सव मनाते थे, हमने दीपोत्सव, रंगोत्सव मनाए। वह जाति-पंथ, इलाका देखकर नौकरियों के नाम पर लूट मचाते थे। वहीं, योगी की सरकार ने प्रदेश के पांच लाख युवाओं को बिना पक्षपात रोजगार दिया।
प्रधानमंत्री ने कोरोना काल का जिक्र करते हुए विपक्षियों को आड़े हाथों लिया। कहा, कोरोना के इस काल में आपने कुछ मौसमी नेताओं को भी देखा है। कोरोना आया तो वह गायब हो गए, कोरोना कंट्रोल हुआ तो फिर आ गए। चुनाव आया तो आ गए और चुनाव खत्म हुआ तो विदेश चले गए।