फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022 : संगमनगरी में रोड शो कर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिखाई ताकत, भगवामय हुआ पूरा शहर

Tue, 22 Feb 2022 10:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रास्ते भर जय श्री राम, वंदे मातरम के भाजपाइयों और शहरियों ने खूब जयकारे लगाए। रथ पर अमित शाह के साथ प्रयागराज की दोनों सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, केशरी देवी पटेल भी सवार हुईं। इस दौरान रथ पर फूलों की खूब बारिश हुई। अल्लापुर से लोकनाथ जाने वाला मार्ग भगवामय नजर आया। 
विज्ञापन
1 of 5
Prayagraj News : भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में गृह मंत्री शहर में अमित शाह ने निकाला रोड शो। - फोटो : प्रयागराज
नारों संग ढोल-नगाड़े और नाचते-गाते समर्थकों के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रोड शो के जरिए मंगलवार को अपनी ताकत दिखाई। अल्लापुर से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ निकला रोड शो लोकनाथ चौराहे तक गया।

रास्ते भर जय श्री राम, वंदे मातरम के भाजपाइयों और शहरियों ने खूब जयकारे लगाए। रथ पर अमित शाह के साथ प्रयागराज की दोनों सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, केशरी देवी पटेल भी सवार हुईं। इस दौरान रथ पर फूलों की खूब बारिश हुई। अल्लापुर से लोकनाथ जाने वाला मार्ग भगवामय नजर आया। 

अल्लापुर स्थित लालता स्वीट हाउस से अमित शाह का रोड शो शाम तकरीबन पांच बजे शुरू हुआ। जय श्री राम के जयकारे के बीच उनका रोड शो मटियारा रोड की तरफ बढ़ा। इस दौरान सड़क किनारे मकानों की छत और बालकनी में खड़े लोगों ने अमित शाह के रथ पर खूब पुष्प वर्षा की। छतों से ही लोग गृहमंत्री की तस्वीरें अपने मोबाइल में कैद करते रहे।
विज्ञापन

2 of 5
Prayagraj News : भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में गृह मंत्री शहर में अमित शाह ने निकाला रोड शो। - फोटो : प्रयागराज
हाथ जोड़कर किया सभी का अभिवादन

हाथ उठाकर अमित शाह और केशव मौर्य भी सभी का रास्ते भर अभिवादन करते रहे। अल्लापुर मटियारा रोड पर सात वर्ष की बच्ची राशि से पूछा गया कि वह यहां क्यों आई तो उसने तपाक से जवाब किया कि वह अमित शाह को देखने आई है। रथ पर कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी भी लोगों को अभिवादन करते रहे।

अलोपीबाग मंदिर आया तो डिप्टी सीएम ने अमित शाह के कान में कुछ कहा। इसके बाद दोनों ने ही मंदिर की ओर शीश झुकाकर प्रणाम किया। यहां वासुदेवानंद आश्रम में बटुक ब्राह्मणों ने भी रथ पर पुष्प वर्षा की।

उन सभी का अमित शाह ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया।  सड़कों पर वाहन के आगे-आगे सैकड़ों कार्यकर्ताओं का हुजूम रहा। इस दौरान कई बार अमित शाह, केशव मौर्य, हर्ष, आदि ने रथ पर रखी माला एवं फूल लोगों की तरफ उछाले। हर्ष ने छतों की ओर फूलों की माला उछालकर फेंकी। 
विज्ञापन

3 of 5
Prayagraj News : भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में गृह मंत्री शहर में अमित शाह ने निकाला रोड शो। - फोटो : प्रयागराज
बैरहना से रथ पर सवार हुए नंदी
अमित शाह के रोड शो में कैबिनेट मंत्री एवं शहर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी नंद गोपाल गुप्ता नंदी बैरहना चौराहे से रथ पर सवार हुए। यहां तमाम समर्थकों के हाथ में पीएम मोदी, अमित शाह, केशव मौर्य, नंदी, हर्ष आदि के कटआउट दिखे।

इस दौरान जयश्री राम का खूब उद्घोष हुआ। यहां तक की ढोल बजाने वालों ने भी नंदी और मेयर अभिलाषा की फोटो वाली टीशर्ट पहन रखी थी । शहर उत्तरी में जहां हर्ष बाजपेयी जिंदाबाद के नारे लग रहे थे तो वहीं बैरहना से नंदी जिंदाबाद के नारे लगने शुरू हो गए। 

4 of 5
Prayagraj News : भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में गृह मंत्री शहर में अमित शाह ने निकाला रोड शो। - फोटो : प्रयागराज
कोठापार्चा से लोकनाथ तक रहा रोड शो में रहा भारी हुजूम 
अल्लापुर, मटियारा रोड, अलोपी बाग के बाद लोगों का भारी हुजूम कोठा पार्चा से लोकनाथ तक उमड़ा। यहां भाजपा नेता पदुम जायसवाल, प्रमोद मोदी ने जहां कोठापार्चा के पास रथ पर पुष्प वर्षा की तो वहीं उससे थोड़ा आगे सरदार प्रीतम सिंह, विजय अरोरा ने फूल बरसाए। रामभवन चौराहे के पास प्रमोद बंसल, अमर वैश्य मुन्ना भइया आदि के नेतृत्व में रथ पर फूलों की बारिश की गई।

इस दौरान खूब शंखनाद हुआ। सुलाकी चौराहे पास अमित शाह रथ से उतरे और लोगों का अभिवादन करने के बाद एयरपोर्ट के लिए दूसरी गाड़ी से रवाना हो गए। बाद में डिप्टी सीएम भी दूसरी गाड़ी में बैठकर रथ के पीछे लोकनाथ तक गए और वहां से सिराथू के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Prayagraj News : भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में गृह मंत्री शहर में अमित शाह ने निकाला रोड शो। - फोटो : प्रयागराज
रास्ते भर चलता रहा ‘जो राम को लाए हैं हम उनका लाएंगे’
रोड शो के दौरान भजन गायक कन्हैया मित्तल द्वारा गाया गीत  ‘जो राम को लाए हैं हम उनका लाएंगे’ खूब चला। इस दौरान चार किलोमीटर की इस दूरी में प्रत्येक सौ मीटर पर स्वागत मंच बनाए गए थे। इस मंच के माध्यम से रथ पर पुष्प वर्षा की गई।

राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, अनिल जैन, सुबोध सिंह, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने भी रोड शो में शिरकत करते हुए पैदल ही चले। हालांकि अनिल जैन बाद में रथ पर सवार हो गए। इस अवसर पर अभिषेक शुक्ला, मनु कक्कड़,  राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, गिरजेश मिश्र आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें