नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में शनिवार को हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। लोक जागरण मंच के बैनर तले भाजपा, संघ, विहिप, बजरंग दल आदि समेत तमाम संगठनों से जुड़े लोगों ने सीसीए के समर्थन पर तिरंगा शांति मार्च निकाला। इस दौरान राष्ट्रवाद के नारे तो लगे ही साथ ही साथ पिछले दिनों सीएए का विरोध करने वाले संगठनों को भी यह दिखाने का प्रयास किया गया कि इस कानून का समर्थन करने वालों की भारी संख्या है। केपी कालेज ग्राउंड गेट से सुभाष चौराहे तक तकरीबन दो घंटे हर तरफ राष्ट्रध्वज ही लोगों के हाथ में नजर आया। खास बात यह रही कि तिरंगा मार्च में जहां एक ओर छात्र-छात्राएं का तो प्रतिनिधित्व रहा ही सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता, चिकित्सक, शिक्षक, व्यापारी आदि भी इसमें शामिल हुए।
विज्ञापन
2 of 22
tiranga yatra in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
लोक जागरण मंच के बैनर तले केपी इंटर कॉलेज से नागरिकता संशोधन कानून के समर्थकों का विशाल हुजूम यात्रा की शक्ल में बाहर निकला। इसमें शामिल सभी लोग भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाते हुए सुभाष चौराहे की तरफ बढ़े। तिरंगा मार्च में लोक जागरण यात्रा का बैनर लगी जीप में कार्यकर्ता माइक से राष्ट्रवादी नारे लगाते हुए चले। इस दौरान 165 मीटर लंबे तिरंगे को पकड़े हुए सैकड़ों की संख्या में लोग धीरेे-धीरे सुभाष चौराहे पर पहुंचे। रास्ते भर इस तिरंगे को पकड़ने के लिए लोगों में होड़ मची रही।
विज्ञापन
3 of 22
tiranga yatra in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
मार्च में शामिल लोगों के हाथ में विभिन्न तरह के नारों से लिखी तख्तियां भी रहीं। तिरंगा यात्रा में शामिल भीड़ का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि उसकी अग्रिम पक्ति में चल रहे लोग जब सुभाष चौराहे पर पहुंच गए थे तो उसका अंतिम छोर केपी कालेज में ही थी। सुभाष चौराहे पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी, सांसद केशरी देवी पटेल, मेयर अभिलाषा गुप्ता ने पुष्प चढ़ाए। वहां से यात्रा विवेकानंद प्रतिमा एसपी मार्ग तक पहुंची और चौराहे का चक्कर काटते हुए सुभाष चौराहा, एमजी मार्ग होते हुए केपी कालेज ग्राउंड तक वापस गई।
4 of 22
tiranga yatra in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
इस दौरान रास्ते भर लोगों को सीएए कानून का पत्रक भी वितरित किया गया। यात्रा में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के साथ संघ के सह प्रांत कार्यवाह आलोक मालवीय, विहिप प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार, सुरेंद्र पाल सिंह, प्रांत प्रचार प्रमुख डा. एमजे त्रिपाठी के साथ विधायक डा. यज्ञदत्त शर्मा, हर्षवर्धन बाजपेयी, नीलम करवरिया, डा. अजय भारतीय, प्रवीण पटेल, विक्रमाजीत मौर्य, राजमणि कोल, पूर्व विधायक दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 22
tiranga yatra in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
विस्थापितों का रखेंगे मान, परिवार है एक हिंदुस्तान
शनिवार को सीएए के समर्थन में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने कई तरह के नारे लगाए। इस यात्रा में नारों से लिखी सैकड़ों तख्तियों में तमाम तरह के नारे सीएए के समर्थन में लिखे हुए थे। किसी में लिखा था ‘विस्थापितों का रखेंगे मान, परिवार है एक हिंदुस्तान’ तो किसी तख्ती में लिखा हुआ था कि ‘ तुम पंथवाद से तोड़ोगे हम राष्ट्रवाद से जोड़ेंगे’। भय ओर हिंसा का क्या काम, बापू गांधी का रखो मान, हम नागरिकता संशोधन अधिनियम का समर्थन करते हैं, वी सपोर्ट सीएए, अभी तो झांकी है अभी बहुत कुछ बाकी है, सीएए का है सम्मान, लाखों विस्थापितों को जीवन दान, राष्ट्र धर्म की रक्षा हो, भारतवर्ष एक हो आदि नारे लोगों की हाथ में नजर आई तख्तियों में दिखे। भाजपा नेता पवन श्रीवास्तव ने बताया कि इन नारों को बनाने का पिछले कई दिनों से काम चल रहा था।
विज्ञापन
6 of 22
tiranga yatra in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
संघ ने ही तय की थी तिरंगा यात्रा की रूपरेखा
सीएए के विरोध में पिछले दिनों हुए प्रदर्शन के बाद ही संघ ने इसके समर्थन में बड़ा आयोजन करवाने की रूप रेखा पिछले माह के आखिर में ही तय कर ली थी। इसके लिए संघ की तमाम टोलियां शहर के विभिन्न मोहल्लों एवं गांव में घूमी। भाजपा नगर अध्यक्ष के रूप में गणेश केसरवानी की भी पार्टी ने इस आयोजन के बहाने परीक्षा ली गई। हालांकि संघ और विहिप के सहयोग से पार्टी नेताओं ने भी पिछले दिनों जनसंपर्क कर इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल करने के लिए जुटा लिया। पार्टी सांसद और मेयर को तीन-तीन हजार से ज्यादा की भीड़ लाने का लक्ष्य दिया गया। इसके अलावा सभी विधायकों को हजार-हजार, पार्षदों और मंडल अध्यक्ष को 500-500 से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया। इस पूरे आयोजन की संघ और भाजपा पदाधिकारियों ने वीडियो फुटेज पार्टी के आला पदाधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन
7 of 22
tiranga yatra in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
पार्टी की महिला विंग को भी किया गया था सक्रिय
सीएए के समर्थन में पार्टी की महिला विंग को भी सक्रिय किया गया था। इस कार्य मेें महिला मोर्चा की अनुपमा पांडेय, माया द्विवेदी, डा. आभा मधुर, शैलतनया श्रीवास्तव, अनामिका चौधरी, किरण जायसवाल, कुसुमलता गुप्ता आदि महिला पदाधिकारी अपने साथ तमाम महिलाओं को लेकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुई।
8 of 22
tiranga yatra in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
बीमार होने के बाद भी आए केशरी नाथ
सीएए को लेकर निकाली गई यात्री में अस्वस्थ होने के बावजूद भी पश्चिमी बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ ने शिरकत की। यात्रा के दौरान वह ज्यादातर समय वाहन में ही बैठे रहे। भाजपा नेता शिवेंद्र मिश्र ने बताया कि बाद में वह कुछ दूर पैदल भी चले और अस्वस्थ होने की वजह से अपने आवास पर चले गए।
9 of 22
tiranga yatra in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
भाजपा ने पहली बार नहीं किया अपने झंडे का उपयोग
प्रयागराज। प्रयागराज में भाजपा की ओर से किए जाने वाले धरना, प्रदर्शन, जुलूस आदि में पार्टी के झंडे का प्रयोग जरूर किया जाता है, लेकिन शनिवार को सीएए के समर्थन में निकाली गई तिरंगा शांति मार्च में पहली बार पार्टी ने अपने झंडे का उपयोग नहीं किया। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि यह कार्यक्रम लोक जागरण मंच के बैनर तले हुआ, इसी वजह से इस कार्यक्रम में पार्टी ने झंडे का प्रयोग नहीं किया। इसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में पार्टी के साथ उसके अनुसांगिक संगठन से जुड़े लोगों और हिंदू युवा वाहिनी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ गंगापार, यमुनापार के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं प्रमुख पदाधिकारियों ने भी शिरकत की।
10 of 22
tiranga yatra in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
दावा है कि इस शांति मार्च में तकरीबन 50 हजार लोगों ने शिरकत की। इस दौरान डा. नरेंद्र कुमार सिंह गौर, यमुनापार अध्यक्ष विभव नाथ भारतीय, गंगापार अध्यक्ष अश्वनी दुबे, अवधेश चंद्र गुप्ता, शशि वार्ष्णेय, पीयूष रंजन निषाद, अरुण अग्रवाल, पवन श्रीवास्तव, मनोज कुशवाहा, शशांक त्रिपाठी, अमर वैश्य मुन्ना भइया, शिवेंद्र मिश्र, मृत्युंजय तिवारी, अभिषेक शुक्ला, मानस शर्मा, दिनेश तिवारी, शैलतनया श्रीवास्तव, तीर्थ राज पांडेय, विनय मिश्र, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे। एबीवीपी से रजनीश सिंह के नेतृत्व में इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालयों से भी सैकड़ों की संख्या में छात्र शांति मार्च में शामिल हुए।
11 of 22
tiranga yatra in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
चिकित्सकों ने दिखाया दमखम, बजाया शंख
लोक जागरण मंच के बैनर तले निकले तिरंगा मार्च में शहर के चिकित्सकों ने भी अपना दमखम दिखाया। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डा. एलएस ओझा तमाम चिकित्सकों के साथ इस मार्च में शामिल हुए। इस दौरान डा. बीबी अग्रवाल, डा. सविता अग्रवाल ने जूनियर डाक्टरों के साथ लगातार सुभाष चौराहे पर शंख बजाते रहे। डा. कीर्तिका अग्रवाल और डा. सुशील सिन्हा भी अपनी टीम के साथ इस आयोजन में शामिल हुए। इस दौरान वात्सल्य स्कूल नर्सिंग की दर्जनों छात्राओं ने भी राष्ट्रवाद के नारे लगाए।
12 of 22
tiranga yatra in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
दुकानें और कारोबार छोड़ व्यापारियों ने भी की तिरंगा यात्रा में शिरकत
तिरंगा शांति मार्च में शहर के तमाम कारोबारियों ने भी शिरकत की। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी इस यात्रा में शामिल हुए। इसमें प्रमुख रूप से योगेश गोयल, नवीन अग्रवाल, अमिताभ गौर, अमरेंद्र गुप्ता, राजीव अग्रवाल, सचिन दुबे, विशाल कनौजिया आदि शामिल रहे। इसी तरह सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, शिवशंकर सिंह, बलवीर कोहली, हर्षित अग्रवाल, मोहित चोपड़ा, अमित सिंह और मुंडेरा व्यापार मंडल के धनंजय सिंह, व्यापारी नेता रमेश केसरवानी आदि भी इस यात्रा में शामिल हुए।
13 of 22
tiranga yatra in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
भाजपा का महासंपर्क अभियान आज
सीएए को लेकर भाजपा की ओर से रविवार 12 जनवरी को महासंपर्क अभियान चलाया जाएगा। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के मुताबिक सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक यह अभियान विभिन्न मोहल्लों में चलेगा। इस दौरान सीएए के समर्थन में अब तक जहां पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता नहीं पहुंचे हैं उन इलाकों में पार्टी की ओर से सीएए का पत्रक लोगों में वितरित किया जाएगा।