फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमेंद्र प्रधान बोले : मोदी, योगी में बढ़ा लोगों का भरोसा, पहले से ज्यादा सीटें जीतेगी भाजपा

Mon, 08 Nov 2021 10:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज

सार

केंद्रीय मंत्री ने यूपी को बताया विकसित राज्य, कहा मोदी और योगी सरकार के विकास कार्य ही हमारे प्लस प्वाइंट। इस आधार पर भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें अगले वर्ष जीतने जा रही है। 
 
विज्ञापन
Prayagraj News : बीजेपी कार्यालय में केंद्रीय मंत्री और यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय शिक्षा मंत्री और भाजपा के यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी पर लोगों का भरोसा बढ़ा है। उन्होंने दावा किया कि यूपी में वर्ष 2017 में हुए चुनाव के मुकाबले भाजपा इस बार ज्यादा सीटें जीतेगी, क्योंकि भाजपा सरकार ने प्रदेश का विकास किया है। यूपी अब विकसित राज्य है। यहां कानून व्यवस्था में भी सुधार हुआ है।

विज्ञापन


केपी कॉलेज परिसर में भाजपा काशी प्रांत के पांच जिलों के मंडल पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करने के पूर्व संवाददाताओं से मुखातिब धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की अन्य राज्य मिसाल देते हैं। कोरोना के दौरान यूपी सरकार का कुशल प्रबंधन रहा। अर्थव्यवस्था भी दोबारा पटरी पर आ गई है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की मौजूदगी में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मोदी और योगी सरकार के तमाम विकास कार्य ही हमारे प्लस प्वाइंट हैं। इस आधार पर भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें अगले वर्ष जीतने जा रही है। 

विज्ञापन

Prayagraj News : केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यूपी चुनाव के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। - फोटो : प्रयागराज
संजय निषाद एनडीए के सहयोगी, भाजपा से हैं उनके अच्छे रिश्ते
निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद को लेकर पूछे गए सवाल पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि वह एनडीए के वरिष्ठ नेता हैं। कहा कि सर्किट हाउस में सोमवार सुबह उनसे मुलाकात हुई। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि निषाद पार्टी एनडीए का ही हिस्सा है। संजय निषाद से भाजपा के अच्छे रिश्ते हैं। भाजपा उनके साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। 

जल्द आएंगे अमित शाह, मछुआ प्रकोष्ठ के कार्यक्रम में होंगे शामिल
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रयागराज में जल्द ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आगमन होगा। वह आने वाले दिनों में मछुआ प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम एनडीए की ओर से होगा। इसमें भाजपा के साथ निषाद पार्टी, अपना दल एवं एनडीए के अन्य घटक दल के नेता मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें