Prayagraj News : बीजेपी कार्यालय में केंद्रीय मंत्री और यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान का स्वागत करते भाजपाई।
- फोटो : प्रयागराज
चुनाव हमारे लिए रण क्षेत्र है और सभी कार्यकर्ता सिपाही और सेनापति हैं। सभी की जिम्मेदारी है कि संगठनात्मक कुशल रणनीति को अपनाते हुए विपक्ष को शिकस्त दें। हर बूथ पर कमल खिलाने के लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ता जुट जाएं। इस दौरान प्रदेश प्रभारी ने महानगर, गंगापार, यमुनापार, कौशांबी और प्रतापगढ़ से आए सभी मंडल अध्यक्ष, प्रभारियों से उनके द्वारा किए गए कार्य की जानकारी ली।
इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वल और वंदे मातरम गायन से हुई। इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद रीता बहुगुणा, सांसद केशरी देवी पटेल, दीपक पटेल आदि की मौजूदगी रही।
Prayagraj News : भाजपा मंडल प्रभारी और अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : प्रयागराज
सपा, बसपा, कांग्रेस मिलकर भी लड़े चुनाव तब भी भाजपा पड़ेगी भारी : केशव
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारियों की बैठक में कहा कि इस बार विधानसभा में 2017 से भी बड़ी विजय भाजपा को मिलेगी। विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहा है। हमारी जीत का कारण जमीनी स्तर पर किए गए कार्य होें। सपा, बसपा, कांग्रेस अगर मिलकर भी चुनाव लड़े तब भी भाजपा उनपर भारी पड़ेगी।
मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एक रथ के दो पहिये हैं। संगठनात्मक कार्य हम मिलकर करेंगे तो पहले से ज्यादा सीट जीतकर आएंगे। कार्यकर्ता सरकार के विकास कार्य का जमकर प्रचार करें। इस अवसर पर प्रदेश सह प्रभारी सुनील भाई ओझा ने कहा कि पहले प्रदेश में गुंडाराज था, लेकिन योगी सरकार ने कानून का राज स्थापित किया। इसके पूर्व बैठक में आए सभी अतिथियों का स्वागत काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता नींव का पत्थर है।
Prayagraj News : केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भाजपा मंडल प्रभारियों के साथ बैठक की।
- फोटो : प्रयागराज