फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

mauni amavasya 2021 : भीड़ नियंत्रित करने में छूटा पसीना, लागू करना पड़ा प्लान बी

Fri, 12 Feb 2021 12:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
prayagraj news : प्रयागराज माघ मेले में तैनात आरएएफ की महिला फोर्स। - फोटो : prayagraj
पूर्व के स्नान पर्वों को देखते हुए अनुमान जताया जा रहा था कि मौनी अमावस्या पर स्नानार्थियों की भारी भीड़ शहर में उमड़ेगी। अनुमान सही भी साबित हुआ। अमावस्या पर शहर की सड़कें संगम स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं से पटी नजर आईं। खासतौर से संगम क्षेत्र जाने वाले हर रास्ते पर ऐसा ही नजारा देखने को मिला। भीड़ का आलम यह रहा कि इसे नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गए। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए प्लान बी भी लागू करना पड़ गया।
विज्ञापन

2 of 5
prayagraj news : प्रयागराज माघ मेले में तैनात कमांडो। - फोटो : prayagraj
माघ मेले के पहले दो स्नान पर्वों पर स्नानार्थियों की अपेक्षाकृत भीड़ संगम क्षेत्र में नहीं नजर आई थी। ऐसे में माना जा रहा था कि ज्यादातर श्रद्धालु मौनी अमावस्या पर ही संगम में डुबकी लगाएंगे। यह अनुमान काफी हद तक सही भी निकला। स्नानार्थियों की भीड़ का आलम यह रहा कि बुधवार आधी रात तक ही मेला क्षेत्र में बनाए गए पांच पार्किंग स्थल फुल हो गए। इनमें प्लॉट नंबर 17, पांटून पुल वर्कशॉप के समीप बनी पार्किंग, दारागंज स्थित गल्ला मंडी पार्किंग, हेलीपैड पार्किंग व दुपहिया वाहनों के लिए मेला यातायात पुलिस लाइन के सामने व बगल में स्थित पार्किंग शामिल रही।
विज्ञापन

3 of 5
prayagraj news : मौनी अमावस्या पर प्रयागराज माघ मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़। - फोटो : prayagraj
प्लॉट नंबर 17 पार्किंग में मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि बुधवार शाम से लेकर गुरुवार सुबह तक 1000 से ज्यादा चारपहिया वाहन आ चुके हैं। इसी तरह हेलीपैड पार्किंग पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि डेढ़ से दो हजार वाहन पार्किंग में खड़े कराए जा चुके हैं। इनमें छोटे चार पहिया वाहनों के साथ ही बसें भी शामिल हैं। प्रति पार्किंग औसतन 1000 वाहन भी जोड़ लिया जाए तो मेला क्षेत्र में बने पार्किंग स्थलों में ही पांच हजार से ज्यादा चार पहिया वाहन खड़े हुए। इसके अलावा दुपहिया वाहनों के पार्किंग में भी कम से कम चार हजार वाहन खड़े होने का अनुमान जताया गया। 

4 of 5
prayagraj news : मौनी अमावस्या पर प्रयागराज माघ मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़। - फोटो : prayagraj

शहर में भी श्रद्धालुओं से पटे रहे रास्ते

भारी भीड़ के चलते मेला क्षेत्र ही नहीं बल्कि शहर में संगम क्षेत्र की ओर जाने वाले रास्ते स्नानार्थियों से पटे नजर आए। सबसे ज्यादा भीड़ रीवा व मिर्जापुर की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं की रही। भीड़ का आलम यह रहा कि मेला यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पुलिस को प्लान बी भी लागू करना पड़ गया। जिसके तहत श्रद्धालुओं के वाहनों को शहर में आने से रोकते हुए वैकल्पिक पार्किंग स्थलों में खड़ा कराया गया। मिर्जापुर रीवा से आने वाले वाहनों को लेप्रोसी स्थित नव प्रयागम पार्किंग में खड़ा कराया गया जहां बसों की कतार लगी रही। इसी तरह जौनपुर और वाराणसी से आने वाले वाहनों को झूंसी में कटका तिराहे के पास ही रोक दिया गया और इन्हें कोई मिल पार्किंग में खड़ा करा दिया गया जिसके बाद श्रद्धालु पैदल व अन्य छोटे वाहनों से संगम क्षेत्र तक पहुंचे। मेला क्षेत्र से बाहर बनाए गए अन्य वैकल्पिक पार्किंग स्थलों का हाल भी कमोवेश ऐसा ही रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prayagraj news : मौनी अमावस्या पर प्रयागराज माघ मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़। - फोटो : prayagraj

मेला क्षेत्र में पांव रखने की नहीं रही जगह

उधर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते मेला क्षेत्र में पांव रखने की भी जगह नहीं रही। दोपहर 12 बजे तक भीड़ का दबाव कुछ इस तरह का रहा कि कुछ देर के लिए जगह-जगह पर स्नानार्थियों को रोका भी गया था कि संगम नोज पर दबाव बहुत ज्यादा ना हो जाए। दोपहर 12 बजे के बाद स्थिति कुछ हल्की हुई लेकिन स्नानार्थियों के आने का सिलसिला फिर भी जारी रहा। आवागमन में व्यवधान ना हो इसके लिए मेला क्षेत्र में एकल मार्ग व्यवस्था लागू रही। जिसके तहत जीटी जवाहर चौराहे से प्रवेश देकर श्रद्धालुओं को काली मार्ग से संगम अपर मार्ग होते हुए संगम नोज की ओर भेजा गया। जबकि वापसी में अक्षयवट मार्ग से जगदीश रैंप होते हुए त्रिवेणी मार्ग से होकर हर्षवर्धन चौराहे के जरिए उन्हें बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें