कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मौनी अमावस्या पर गुरुवार को बेटी मिराया वाड्रा संग स्नान किया। इस दौरान बेटी की सहेली और उसकी मां भी साथ रहीं। संगम में स्नान के दौरान प्रियंका ने श्रद्धालुओं संग सेल्फी ली। संगम से अरैल घाट लौटते समय नाव की पतवार खुद ही संभाल ली थी और संदेश दिया कि 2022 के चुनाव में सियासी धारा को वह कांग्रेस पक्ष में मोड़ने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
2 of 10
आनंद भवन में जवाहर लाल नेहरू को किया याद
- फोटो : अमर उजाला
प्रियंका गांधी चार्टेड प्लेन से बमरौली एयरपोर्ट पर उतरीं। उन्हें एयरपोर्ट पर सुबह 10 बजे ही पहुंचना था लेकिन प्लेन करीब 11.40 बजे उतरा। इसके बाद करीब 12.28 बजे वह स्वराज भवन पहुंचीं। स्वराज भवन में जहां पर पं. जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की अस्थियां रखी गईं थी, वहां जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
3 of 10
बच्चों से मिलीं प्रियंका गांधी।
- फोटो : अमर उजाला
प्रियंका गांधी स्वराज भवन में अनाथ बच्चियों से मिलीं और काफी देर तक उनसे बात की। एक बच्ची को गोद में भी बिठाया।
4 of 10
प्रियंका गांधी ने संगम में लगाई डुबकी
- फोटो : अमर उजाला
चूंकि मुख्य स्नान पर्वों पर संगम क्षेत्र में वीआईपी मूवमेंट की अनुमति नहीं है, इसलिए पहले प्रियंका अरैल घाट गईं। फिर नाव से जाकर संगम स्नान और पूजन किया।
विज्ञापन
5 of 10
शंकराचार्य से मिलीं प्रियंका गांधी।
- फोटो : अमर उजाला
अरैल घाट और संगम पर वह करीब 50 मिनट तक रहीं। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से भी वार्ता की। साथ में सेल्फी भी ली। अरैल से प्रियंका गांधी सड़क मार्ग से ही मनकामेश्वर मंदिर पहुंचीं और दर्शन के अलावा शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का भी आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
6 of 10
जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से मिलीं प्रियंका गांधी।
- फोटो : अमर उजाला
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज ने प्रियंका से मिलकर कहा कि संगम में डुबकी लगाकर प्रियंका ने बाजी मार ली।
विज्ञापन
7 of 10
नाव चलातीं प्रियंका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरे पर सबसे खास बात यह रही कि प्रियंका गांधी संगम में खुद नाव चलाती हुई नजर आईं। वह खुद ही नाव चलाते हुए घाट पर पहुंचीं और नाविक को दो हजार रुपये दिए।
8 of 10
संगम में प्रियंका गांधी ने चलाई नाव
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच भीड़ में से सीमा सिंह निवासी नैनी ने जब आवाज दी तो प्रियंका सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए उसके पास पहुंच गईं और बातचीत करते हुए उसे अपने साथ अपनी गाड़ी तक ले आईं। यह लड़की बीटीसी कर रही है। उन्होंने संगम पर समय बिताने के बाद दोपहर का भोजन भी यहीं मनकामेश्वर में किया। इसके बाद प्रियंका वहां से वह सीधे एयरपोर्ट पहुंचीं और दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।
9 of 10
प्रियंका गांधी के स्वागत में समर्थकों की भारी भीड़ जुटी
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट, स्वराज भवन और अरैल घाट पर प्रियंका का स्वागत किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, उनकी बेटी आराधना मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े, मकसूद खान, प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक आदि नेता हमेशा साथ-साथ रहे।
संगम तट पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कोरोना संक्रमण काल में यह पहला मौका रहा जब प्रयागराज में एक ही स्थान पर इतनी भीड़ जुटी। गंगा मैया के जयकारे के साथ बुधवार की रात से शुरू हुआ मौनी का स्नान गुरुवार को दिन भर जारी रहा। सुबह मौसम साफ रहने से संगम तट पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही।