Prayagraj News : योग गुरु आनंद गिरि और महंत नरेंद्र गिरि। फाइल फोटो
- फोटो : प्रयागराज
जांच और सिर्फ जांच...उठ रहे सवाल
- लगभग पखवारे भर से जांच का सिलसिला जारी रहने के बाद भी महंत की मौत का राज न खुलने की वजह से कई तरह के सवाल भी खड़े होने लगे हैं। कुछ ऐसे ही सवाल...
- कमरे से बरामद सुसाइड नोट का सच क्या है? इसे महंत ने ही लिखा या इस पर लिखावट किसी और की है? फोरेंसिक जांच में क्या हुआ, इस बारे में भी कोई जानकारी सामने नहीं आई।
- जिस कथित वीडियो/अश्लील तस्वीर का जिक्र सुसाइड नोट में है, क्या वह बरामद हुआ। अगर नहीं तो फिर सुसाइड नोट में लिखी बात को क्या समझा जाए?
- सुसाइड नोट में किसी महिला का भी जिक्र है तो आखिर वह महिला कौन थी? सुसाइड नोट में लिखी वीडियो या तस्वीर बनाने वाली बात से तो यही लगता है कि वह महिला महंत की जानने वाली रही होगी। तो उस महिला का क्या हुआ और उसके बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई।
- नरेंद्र गिरि के कई बेहद करीबी लोगों ने शुरुआत में सुसाइड नोट की प्रामणिकता को लेकर ही सवाल उठाए लेकिन बाद में उन्होंने चुप्पी साध ली। इसका क्या मतलब था?
...तो लंबी खिंच सकती है जांच
जानकारों का कहना है कि मामले की जांच देश की सबसे बड़ी एजेंसी कर रही है और वह मामले की तह तक जाने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगी। ऐसे में हो सकता है कि जांच पड़ताल का क्रम अभी और लंबा खिंचे। साक्ष्य न मिलने पर आरोपियों का पॉलीग्रॉफ टेस्ट कराने की नौबत आती है तो जांच का लंबा खिंचना तय है।
कब क्या हुआ
20 सितंबर- शाम 5.30 बजे महंत नरेंद्र गिरी मठ के गेस्ट हाउस के कमरे में फंदे पर लटके मिले। हरिद्वार से आनंद गिरि गिरफ्तार किए गए।
21 सितंबर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे और एसआईटी जांच के आदेश दिए। उसी शाम एसआईटी का गठन किया गया। सीओ अजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में 18 सदस्यीय एसआईटी ने जांच पड़ताल शुरू की। आद्या तिवारी भी गिरफ्तार किया गया।
22 सितंबर- आनंद गिरि और पुजारी आद्या प्रसाद तिवारी को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
23- तीसरा आरोपी संदीप तिवारी भी जेल भेजा गया। उधर शासन ने मामले की सीबीआई जांच कराने की संस्तुति करते हुए पत्र केंद्र को भेजा।
24 सितंबर- सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की।
25 सितंबर- सीबीआई की टीम बाघंबरी मठ पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।
28 सितंबर- सीबीआई ने तीनों आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लिया
29 सितंबर- आनंद गिरि को लेकर सीबाीआई हरिद्वार पहुंची, आश्रम से लैपटॉप व मोबाइल बरामद किया
30 सितंबर- सीबीआई हरिद्वार से लौटी, जांच पड़ताल व महंत के करीबियों से पूछताछ जारी
4 अक्तूबर- कस्टडी रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद तीनों आरोपी वापस जेल भेजे गए