Prayagraj News : मठ बाघंबरी गद्दी में संत महात्माओं का आगमन शुरू हो गया है।
- फोटो : प्रयागराज
इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद ब्रह्मचारी,आनंद अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर बालकानंद गिरि, जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक और अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि, जीवन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर यतींद्रानंद सरस्वती, महंत महेश पुरी, महंत देवानंद सरस्वती समेत कई संत बाघंबरी मठ पहुंच गए। इसके अलावा शहर के सरकारी, गैर सरकारी अतिथिगृहों और होटलों में भी संतों के ठहरने के इंतजाम किए गए हैं।