Prayagraj News : खेल दिवस के अवसर पर कुलभाष्कर आश्रम कालेज में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
- फोटो : प्रयागराज
सद्भावना दौड़ में मनीष व उजाला अव्वल
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर कुलभास्कर आश्रम महाविद्यालय मुंशी काली प्रसाद कुलभास्कर सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग में मनीष और महिला वर्ग में उजाला विजेता रहे। दौड़ महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर सिविल लाइंस आयकर चौराहे पर समाप्त हुई। इसकी शुरुआत केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र नाथ सिंह ने झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट के 150 वर्ष पूर्ण होने पर क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन कराने का आह्वान किया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अर्चना सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत किया। दौड़ के पुरुष वर्ग में मनीष कुमार कुशवाहा को स्वर्ण, शहवाज खान को रजत, राजेश कुमार पटेल को कांस्य, महिला वर्ग में उजाला राय को स्वर्ण, अंचल मौर्या को रजत व निधि कुमारी कांस्य पदक दिया गया। इसके अतिरिक्त सूरज सिंह, अभिषेक कुमार यादव, शौर्य तिवारी, राम गोपाल यादव, विवेक धनकड़, धीरज सिंह, अविचल पांडेय, कविता गुप्ता, शुभांगी, ओमिका कुशवाहा, शैब्या गुप्ता, सुषमा यादव, शैलजा त्रिपाठी एवं साक्षी शुक्ला को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पवन कुमार पचौरी ने किया। यहां कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट के महासचिव एचडी कौटिल्य समेत शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।