फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसास के साथ थाने पर मिला होमगार्ड, चढ़ा एडीजी का पारा, थानेदार लाइन हाजिर 

Sun, 08 Mar 2020 12:08 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 2
इंसास रायफल
एडीजी जोन प्रेम प्रकाश शनिवार को खुल्दाबाद पहुंचे तो गेट पर होमगार्ड इंसास रायफल लेकर खड़ा था। एडीजी यह देख हैरत में पड़ गए क्योंकि होमगार्ड को इंसास चलाने की ट्रेनिंग नहीं दी जाती। अंदर पहुंचने पर उन्हें कमियों को अंबार मिला। थाने पर एक प्राइवेट शख्स को देखकर एडीजी का पारा चढ़ गया और उन्होंने इंस्पेक्टर ढाकेश्वर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। 

होमगार्ड के हाथों में इंसास रायफल के बारे में इंस्पेक्टर कोई सफाई नहीं दे पाए। इसके बाद एडीजी मालखाने पहुंचे। वहां दोनों हेड मुहर्रिर गायब थे। मालखाने के चार्ज का ट्रांसफर भी नहीं किया गया था। पिछले कुछ समय समय न तो थाना दिवस का आयोजन किया गया था न ही उन्हें आगंतुक रजिस्टर मिला। थाने में मौजूद एक शख्स के बारे में पता चला कि वह इंस्पेक्टर के साथ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
नाबालिग के हाथ में इंसास रायफल - फोटो : अमर उजाला
थाने पर एक शख्स को बिना लिखा पढ़ी के बिठाया गया था। एक महिला के घर में चोरी हुई है। वह शुक्रवार से ही थाने के बार बार चक्कर लगा रही थी। उसे टरकाया जा रहा था। इसी तरह एक महिला वकील की भी एफआईआर नहीं दर्ज की जा रही थी। एडीजी प्रेम प्रकाश ने बताया इंस्पेक्टर से इन कमियों के बारे में जवाब पूछा गया लेकिन वे कुछ नहीं बता पाए। इसलिए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें