फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु पर बरसे अबीर-गुलाल, मंदिर का हर कोना हुआ लाल

Sat, 07 Mar 2020 12:00 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
तीर्थराज प्रयाग में शुक्रवार को भक्त और भगवान के बीच होली की अनूठी झलक हर किसी के लिए यादगार बन गई। मौका था रंगभरी एकादशी का। नगर देवता वेणी माधव के दरबार में रंगोत्सव पर्व पर मंदिर का हर कोना अबीर-गुलाल से लाल हो गया। इससे पहले दिन में स्कूल-कॉलेजों के साथ ही मठ-मंदिरों और सामाजिक संस्थानों में भी जमकर होली खेली गई। इसी के साथ प्रयागराज में होली की औपचारिक शुरुआत हो गई।
विज्ञापन

2 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
सांझ ढलने के साथ ही घर-घर से लोग निकलकर अबीर-गुलाल की पोटली के साथ वेणी माधव मंदिर पहुंचने लगे। वहां प्रभु को अबीर-गुलाल का अर्पण किया जा रहा था। रात करीब 8:30 बजे सविधि पूजा के बाद मंदिर के पुजारी अभिषेक दुबे और विजय तिवारी ने भगवान के चढ़ाया गया अबीर-गुलाल भक्तों पर उड़ेलना शुरू किया। इसी के साथ मंदिर में भगवान और भक्तों के बीच होली खेली जाने लगी। प्रेमरंग में प्रभु के दरबार का हर कोना लाल हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान पर पुष्पवर्षा भी की।
विज्ञापन

3 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
इसके बाद बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर रंगोत्सव की खुशियां साझा करने लगे। होली है... के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंजने लगा। रात 10 बजे तक चले रंगोत्सव के बाद होली गीत भी गाए गए। इसे बाद आरती के साथ भगवान को शयन कराया गया। इसी के साथ प्रयागराज में होली की शुरूआत भी हो गई।

4 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
इससे पहले दिन में शहर के कई मंदिरों , शैक्षणिक, सामाजिक संस्थानों में होली खेली गई। महाजनी टोला के निंबार्काचार्य पीठ में होलिकोत्सव के तहत माधुरी परिवार की ओर से फूलों की होली यादगार बन गई। श्रद्धालुओं ने गुलाब की पंखुड़ियों से जमकर होली खेली। इसी तरह चौक गंगा दास स्थित राधारमण मंदिर में भगवान का मोहक शृंगार किया गया। इसके बाद बीर-गुलाल और फूलों की होली खेली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj

सेरेब्रल पाल्सी से ग्रस्त बच्चों के बीच छाई होली की खुशियां

सेरेब्रल पाल्सी से ग्रस्त शारीरिक एवं मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के बीच शुक्रवार को होली की खुशियां साझा की गईं।  इस दौरान बच्चों को अबीर--गुलाल लगाए गए। बतौर मुख्य अतिति पद्मश्री बिमल जैन की मौजूदगी में यह होली मिलन समारोह त्रिशला फाउंडेशन, मातृ स्नेह फाउंडेशन एवं भारत विकास परिषद मंगलम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था।  विकास परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ आरबी श्रीवास्तव, परिषद की मंगलम शाखा के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह,  रीजनल मंत्री संस्कार शिव नंदन गुप्त,अनूप जैन,निशा जायसवाल ने अतिथियों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। त्रिशला फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष जेके जैन ने ऐसे शारीरिक रूप से दिव्यांग बच्चों की मदद के लिए लोगों से आगे आने का आह्वान किया। इस मौके पर मधुबाला श्रीवास्तव,नामित पार्षद आशीष गुप्ता,  डॉ उमेश भट्ट, श्याम सुंदर अग्रवाल सहित अनेक ोग उपस्थित थे।

मूक-बधिर बच्चों संग खेली होली 

प्रयागराज। जॉर्ज टाउन स्थित मूक बधिर विद्यालय में बच्चों के साथ शुक्रवार को होली खेली गई। आबकारी निरीक्षक प्रियंका मिश्रा,समाजसेवी डॉ बीके कश्यप, गीता निषाद, भाजपा महिला मोर्चा की कल्पना शर्मा,समाजसेवी अवधेश निषाद, राजेश निषाद ने बच्चों को रंग-गुलाल लगाया। इस दौरान गुझिया से एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें