फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलागढ़ हत्याकांड: हत्यारों ने बेटे-बेटियों व मां के गले पर किए थे ताबड़तोड़ वार

Sat, 04 Jul 2020 06:50 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
मृतकों के शव देखकर हैरान रह गई पुलिस - फोटो : अमर उजाला
होलागढ़ के बरई हरखपुर गांव में एक परिवार के चार लोगों की जिस बेरहमी से हत्या की गई, उसे देखकर ग्रामीण कांप उठे। खून से लथपथ शवों की हालत बर्बरता की दास्तां बयां कर रही थीं। हत्यारों ने बेटे-बेटियों व मां का गला काटा था तो वैद्य के पूरे शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए थे। हत्यारों की क्रूरता देख पुलिसकर्मी भी स्तब्ध थे। 
विज्ञापन

2 of 5
मृतक पिता पुत्र - फोटो : अमर उजाला
वैद्य के घर के भीतर जाने के लिए दरवाजे के ठीक सामने गलियारा है। गलियारे में जाकर दाहिनी ओर मुड़ने पर कमरे स्थित हैं। बृहस्पतिवार रात विमलेश गलियारे के मुहाने पर रखी चौकी जबकि बेटा प्रिंस ठीक बगल स्थित कमरे में सो रहा था। पत्नी रचना व दोनों बेटियां भीतर के कमरे में सो रही थीं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी घर के भीतर दाखिल हुए तो चौकी पर विमलेश मृत पड़े मिले।
विज्ञापन

3 of 5
घर में विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
उनकी गर्दन के साथ ही चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार से हमला किया गया था और पूरा शरीर खून से लथपथ था। बगल के कमरे में रखी चौकी पर बेटा मृत पड़ा था जिसके गले पर गहरे जख्म का निशान था। पुलिसकर्मी भीतर के कमरे में गए तो वहां दोनों बेटियों के खून से सने शव चारपाई पर पड़े मिले। इन दोनों को भी गले पर वार कर मौत के घाट उतारा गया था। 

4 of 5
विलाप करते परिजन और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
उधर, खून से लथपथ रचना जमीन पर पड़ी हुई थी, जिसके गले के साथ ही चेहरे पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। हत्यारों की क्रूरता देख ग्रामीण कांप उठे तो पुलिसकर्मी भी स्तब्ध थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घर के भीतर के जो हालात थे उससे यही लग रहा था कि वैद्य के बेटे व दोनों बेटियों को तो चारपाई से उठने का भी मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हत्यारों ने सोते समय ही धारदार हथियार से वार कर उन्हें मौत की नींद सुला दिया। वैद्य के गले के अलावा शरीर के कई अन्य हिस्सों में भी जख्म के निशान मिलने से माना जा रहा है कि जान बचाने  के लिए उन्होंने हत्यारों से जमकर संघर्ष किया। घर के भीतर काफी मात्रा में खून भी बिखरा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें