दुर्गा पूजा महोत्सव के आखिरी दिन महानवमी की रात मां दुर्गा के पंडालों में भक्तिभाव का सागर उमड़ पड़ा। सड़कों पर मां के भक्तों का अटूट रेला आधी रात के बाद तक चलता रहा। आस्था में लहरों में महानवमी की रात इसी तरह नहाती रही। कहीं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया तो कहीं निर्मल गंगा का। महिषासुरमर्दिनी के विविध रूपों की संदेशपरक झांकियों के दर्शन कर श्रद्धालु धन्य हुए। इससे पहले पंडालों में कोरोना के नाश के लिए दुर्गा शप्तसती के महामारी विनाश के मंत्रों से आहुति दी गई।
विज्ञापन
2 of 8
Prayagraj News : लूकरगंज स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में स्थापित मां दुर्गा का दरबार।
- फोटो : प्रयागराज
सांझ ढलते ही नए परिधानों में सज धज कर बच्चों, महिलाओं का रेला मां के दरबारों में हाजिरी लगाने के लिए उमड़ने लगा। कोविड संक्रमण की चिंता किए बगैर भक्त मां की झांकियां निहारने के लिए निकले। शाहगंज दुर्गा पूजा कमेटी की 98वें वर्ष की विशेष आराधना में इस बार महानवमी पर बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। इसके अलावा निर्मल गंगा और कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया जाता रहा।
विज्ञापन
3 of 8
Prayagraj News : शारदीय नवरात्रि पर पूजा पंडालों में देवी का आराधना करते भक्त।
- फोटो : प्रयागराज
इस पंडाल में शाम छह बजे से ही भीड़ लग गई। इसी तरह बाई का बाग बारवारी के पंडाल में सुबह 10 बजे अंजली अर्पित की गई। दोपहर दो बजे कोरोना के नाश की कामना से नवमी का हवन किया गया। शाम 7 :30 बजे संध्या आरती में पंडाल में तिल रखने की जगह नहीं थी। इसी तरह कटरा बारवारी दुर्गापूजा के पंडाल में भी कोरोना के खात्मे के साथ ही खुशहाली के लिए हवन किया गया। बारवारी के अध्यक्ष सौरभ बसु और महासचिव अभिन्न वार्ष्णेय की मौजूदगी में दोपहर 12 बजे सिंदूर खेला की रस्म पूरी हुई।
4 of 8
Prayagraj News : कटघर काशीराज नगर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की आराधना करती महिलाएं।
- फोटो : प्रयागराज
इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने मां को सिंदूर अर्पित किया। जानसेनगंज स्थित डाबर गली बारबारी कमेटी की 44वें वर्ष की दुर्गा पूजा की मनोरम झांकी निहारने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। इस कमेटी के अध्यक्ष सुमित वैश्य, महामंत्री मनोज श्रीवास्तव,रिंकू शुक्ला ने व्यवस्था संभाली। आरती, पूजा, भोग के बाद प्रतियोगिताएं भी हुईं। उधर, चौफटका स्थित चकनिरातुल के पंडाल में महानवमी पर विश्व कल्याण की कामना से मां की पूजा के बाद भजनों के साथ धुनुचि नृत्य हुआ।
विज्ञापन
5 of 8
Prayagraj News : दरभंगा कालोनी स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में दर्शन को जुटी श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : प्रयागराज
महानवमी पर कन्या पूजन के बाद मां को महाभोग अर्पित किया गया। समिति के संरक्षक श्याम सुंदर सिंह पटेल,अमरनाथ यादव, भोला कुमार, ओम पासी,कुलदीप, डॉ राजेश, शिव कुमार यादव, राम किशोरी देवी, शिवा रानी त्रिपाठी, वैशाली, स्नेहा, पीहू समेत कई पदाधिकारी व्यवस्था में जुटे रहे। इसी तरह कैंट स्थित सदर बाजार के फुटबॉल ग्राउंड पर छावनी दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से नवमी पर पुष्पांजलि के बाद मां को भोग अर्पित किया गया।
विज्ञापन
6 of 8
Prayagraj News : कटघर काशीराज नगर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में स्थापित मां दुर्गा का दरबार।
- फोटो : प्रयागराज
इसके बाद हवन और संध्या आरती की गई। रात को एक तरफ भक्तों की भीड़ रही तो दूसरी ओर मां के दरबार में काली नृत्य के अलावा डांडिया नृत्य देखने के लिए भीड़ लगी रही। 70 फीट ऊंचे प्रवेश द्वार के सेल्फी प्वाइंट पर भी भक्तों की भीड़ लगी रही। कमेटी के महासचिव राजेश राव,संरक्षक नरेश कुमार डैडी, पूजा व्यवस्थापक अवध गौड़ लाली, महेंद्र कुमार, सचिन सोनकर, सुनील दास, शुभम दास समेत तमाम पदाधिकारी पंडाल में मौजूद रहे।
विज्ञापन
7 of 8
Prayagraj News : चर्चलेन स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में महानवमी पर हवन पूजन किया गया।
- फोटो : प्रयागराज
चर्चलेन स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में महानवमी पर हवन पूजन किया गया।
Prayagraj News : शारदीय नवरात्र पर किया गया कन्या पूजन।
- फोटो : प्रयागराज
भारत विकास परिषद मंगलम की ओर से पूजी गईं कन्याएं
भारत विकास परिषद मंगलम की ओर से दुर्गा नवमी पर बृहस्पतिवार को संगम स्थित कुष्ठ बस्ती में कन्याओं के पूजन के बाद उन्हें मिठाई और भोजन के पैकेट सहित दक्षिणा भी दी गई। इसमें बेसहारा बेटियां, महिलाएं शामिल थीं। परिषद के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह और सचिव उमेश भट्ट की देखरेख में हुए कार्यक्रम में निखिलेश श्रीवास्तव, शिवनंदन गुप्ता, बीपी गुप्ता, सुनील धवन, अनूप चंद जैन, अमित श्याम गुप्ता आदि मौजूद थे।
महिलाओं ने देवी गीतों से बखानी महिमा
सर्व ब्राहमण महिला संगठन की ओर से दुर्गा नवमी पर बृहस्पतिवार को सांगीतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जुटीं महिलाओं ने एक से बढ़कर एक गीतों से देवी की महिमा बखानी। स्टेनली रोड स्थित आरडी. पैलेस में हुए कार्यक्रम में ऊषा त्रिपाठी, राज लक्ष्मी शुक्ला, चंदा त्रिपाठी, मंगल मिश्रा, रश्मि शुक्ला, शशि शुक्ला, अनिता पांडेय, सन्नो त्रिपाठी, किरन त्रिपाठी, वंदना तिवारी, संध्या तिवारी, पूनम पांडे, डॉ. विभा मिश्रा, अंजू दुबे, नीरू शुक्ला, सीतेश्वरी तिवारी आदि शामिल थीं।
पंचायती अखाड़े में 108 कन्याओं का पूजन
दुर्गानवमी को कीडगंज स्थित निर्मल पंचायती अखाड़े में 108 कन्याओं का पूजन करने के बाद उन्हें भोजन कराया गया और दक्षिणा दी गई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के उपाध्यक्ष और अखाड़े के सचिव महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री ने उनके पांव पखारे और आरती उतारी। इस मौके पर पक्की संगत के महंत ज्ञान सिंह भी मौजूद थे।