prayagraj news : योगी सत्यम।
- फोटो : prayagraj
क्रियायोग आश्रम में योगी सत्यम ने की गुरु पूजा, दिया संदेश
क्रियायोग आश्रम अनुसंधान संस्थान में शुक्रवार को योग गुरु योगी सत्यम ने गुरु पूजा की। इस दौरान उन्होंने योगावतार लाहिड़ी महाशय, ज्ञानावतार स्वामी युक्तेश्वर गिरि, परमहंस योगानंद के जीवन दर्शन पर विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर क्रिया योगद अभ्यास शिविर में कनॉडा, अमेरिका, ब्राजील, रूस, गयाना, सिंगापुर, आस्ट्रेलिया के अलावा देश के अलग-अलग इलाकों से आए साधकों ने भी गुरु पूजा में हिस्सा लिया।
ज्ञान रूपी वटवृक्ष के नीचे गुरुओं की पूजा के बाद योगी सत्यम ने बताया कि क्रियायोग किसी भी शब्द या रचना के विषय में सत्य की अनुभूति कराने का सरल उपाय है। क्रियायोग ध्यान से ज्ञान रूपी प्रकाश के तेज से अंधकार मिट जाता है। अंधकार और प्रकाश के बीच दूरी शून्य हो जाती है। ऐसे में अंधकार भी प्रकाश में परिवर्तित हो जाता है। उन्होंने कहा कि ज्ञान के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए गुरु पूर्णिमा महोत्सव से बड़ा अवसर कुछ भी नहीं है।