prayagraj news
- फोटो : प्रयागराज
शहर में बारिश का साइड इफेक्ट जलजमाव के रूप में लोगों की परेशानी का कारण बना। तेज बारिश के कारण शहर में निरंजन डॉट पुल और रामबाग आरओबी के मेडिकल चौराहे छोर पर दिन भर जलभराव की स्थिति राह में बाधा बनी। यही नहीं स्टेशन से जानसेनगंज जाने वाली सड़क, स्टेशन चौराहा, बैरहना, अल्लापुर समेत कई मोहल्लों में सड़कें , फुटपाथ बरसाती पानी से लबालब रहीं। बारिश रुकने के आधे से एक घंटे बाद पानी निकलता, लेकिन बार-बार किस्तों में हो रही बारिश से जलजमाव हो जाता। निरंजन से जानसेनगंज चौराहा, दूसरी तरफ एंग्लोबंगाली कॉलेज तक लोग घंटों फंसे रहे। स्टेशन रोड पर भरा पानी मुसीबत बना। हाईकोर्ट पानी टंकी और आरओबी के छोर पर जाम लगा रहा। बैरहना, अल्लापुर, राजरूपपुर, खुल्दाबाद, बेनीगंज, राजरूपपुर आदि इलाकों में भी जलभराव मुसीबत बना रहा।