allahabad university convocation
- फोटो : प्रयागराज
सत्र 2017-18 सत्र के लिए बीएएलएलबी की आकृति प्रकाश को एक मेडल, बीए दर्शनशास्त्र के अभिषेक अग्रवाल को एक, एमएससी केमेस्ट्री एजी के आदर्श भूषण को एक, एमकॉम की अदिति नारायण को एक, बीकॉम की प्रगति गुप्ता को तीन, मनोविज्ञान के आदित्य बनर्जी को दो, एमए प्रीवियस अर्थशास्त्र की ऐश्वर्या दुबे को एक, एलएलएम की अल्का नेहल को दो, एमए राजनीति विज्ञान के अनम मोबिन को तीन, बीए उर्दू की अंशराह बानो को दो, बीएससी गणित की अपर्णा तिवारी को एक, ओवरऑल पीजी टॉपर फैकल्टी ऑफ आर्ट्स अर्शी शमीम को पांच, बीएससी गणित के धनंजय मिश्र को एक, एमकॉम की दिव्या मिश्रा को तीन, एमए दर्शनशास्त्र के एरम नदीम को एक, ओवरऑल सेकेंड टॉपर फैकल्टी ऑफ कॉमर्स हिमांशु केसरवानी को एक, एमबीए की जया त्रिपाठी को दो, एमएड की ज्योति शुक्ला को एक, एमए हिंदी की कल्पना देवी को चार, एमए की कामिनी मिश्रा को एक, बीए शिक्षाशास्त्र की मोहिनी को एक, बीएससी की माधवी सिंह को पांच, एमए भूगोल के मंजीव विश्वकर्मा को एक, बीए भूगोल के मो. रशद को एक, एमए संस्कृत की निधि मिश्रा को तीन एवं एमएससी गणित के निर्भय कुमार को छह मेडल दिए गए।