संगमनगरी में रविवार को 10 दिवसीय गणपति महोत्सव की पूर्णाहुति के बाद विघ्नहर्ता गजानन को भक्तों ने बाजे गाजे के साथ विदाई दी।
विज्ञापन
2 of 8
गणेश महोत्सव के समापन पर रविवार को गणपति की प्रतिमा को लेकर विसर्जन के लिए ले जाते श्रद्धालु।
- फोटो : prayagraj
पूजा स्थलों से लेकर घरों तक विराजित गणेश प्रतिमाओं को अंदावा में विसर्जित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल उड़ाए। इस दौरान गणपति बप्पा मोरिया... अगले बरस तूं जल्दी आ.. के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
3 of 8
गणेश महोत्सव के समापन पर रविवार को गणपति की प्रतिमा को लेकर विसर्जन के लिए ले जाते श्रद्धालु।
- फोटो : prayagraj
10 दिवसीय गणपति महोत्सव के आखिरी दिन रविवार को पूजा स्थलों पर गणेश प्रतिमाओं की सविधि पूजा, आरती की गई। इसके बाद भरे मने से गणेश प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। विसर्जन के दौरान भक्तों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया।
4 of 8
गणेश महोत्सव के समापन पर रविवार को गणपति की प्रतिमा को लेकर विसर्जन के लिए ले जाते श्रद्धालु।
- फोटो : prayagraj
अलोपीबाग स्थित महाराष्ट्र लोक सेवा मंडल, महाराष्ट्रीय तरुण भक्त मंडल के अलावा कीडगंज, करेलाबाग समेत कई कई स्थानों पर प्रतिष्ठापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
5 of 8
गणेश महोत्सव के समापन पर रविवार को गणपति की प्रतिमा को विसर्जित करने से पहले प्रार्थना करती महिला।
- फोटो : prayagraj
इस बार भी अंदावा में बनाए तालाब में गणेश प्रतिमाएं विसर्जित कराई गई। गणेशोत्सव के समापन पर शहर भर में धूम रही। लोगों ने शोभायात्राएं निकाल बैंडबाजों के साथ भजन -कीर्तन करते हुए गणपति को विदाई दी।
विज्ञापन
6 of 8
गणपति की प्रतिमा को विसर्जित करते श्रद्धालु।
- फोटो : prayagraj
गणेश महोत्सव के आखिरी दिन जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
7 of 8
गणपति विसर्जन के दौरान सेल्फी लेतीं महिलाएं।
- फोटो : prayagraj
महाराष्ट्रियन समाज ने प्रसाद वितरित किया। इसके अलावा गली-मोहल्लों में भी स्थानीय लोगों ने भंडारे आयोजित किए। गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए श्रृद्धालु गणपति की प्रतिमा को डीजे के साथ झूमते-नाचते हुए लेकर चल रहे थे।
गणेश महोत्सव के समापन पर रविवार को गणपति की प्रतिमा को विसर्जित करते श्रद्धालु।
- फोटो : prayagraj
विदाई यात्रा के दौरान उड़ रहे अबीर-गुलाल में श्रद्धालु सराबोर होते दिखाई दिए। बप्पा की भजनों पर महिलाएं भी थिरकते दिखीं। इस दौरान गणपति बप्पा के जयकारे गूंजते रहे।