फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाफामऊ हत्याकांड: मोबाइल की डिटेल से चारों कत्ल का कनेक्शन ढूंढ रही पुलिस, पड़ोसी की हरकतों पर भी नजर

Sun, 28 Nov 2021 08:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 7
four murder in prayagraj - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज के फाफामऊ के गोहरी हत्याकांड में नामजद आरोपियों और भट्ठा संचालक पिता-पुत्र के अलावा चार अन्य लोग पुलिस के रडार पर आ गए हैं। इनमें मृतकों के पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति शामिल है जो आपराधिक प्रवृत्ति का है। पुलिस ने शनिवार को उसे हिरासत में ले लिया जिससे देर रात तक पूछताछ चलती रही। उधर भट्ठा संचालक के तीन अन्य बेटों की भूमिका भी शक के घेरे में है। जिसके बाद पुलिस ने तीनों की तलाश शुरू कर दी है। जांच में जुटी टीमों को पता चला कि मृतकों के घर से कुछ दूर पर ही एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति रहता है। पहले भी उसका कई आपराधिक घटनाओं में नाम सामने आ चुका है। मारपीट-लूट, छिनैती, छेड़छाड़ समेत तमाम मुकदमे उस पर पहले से दर्ज हैं। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। सुबह उसे पकड़ लिया गया और फिर उससे पूछताछ शुरू की गई। फिलहाल वह यही कहता रहा कि उसकी मृतक परिवार से कभी कोई विवाद नहीं रहा। हालांकि पुलिस ने जब उससे पूछा कि वह वारदात वाली रात कहां था तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। यही वजह थी कि फिलहाल उसे क्लीनचिट नहीं दी गई है और देर रात तक उससे पूछताछ चलती रही।
विज्ञापन

2 of 7
फाफामऊ में चार लोगों की हत्या के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
एक लखनऊ में, दो के बारे में नहीं मिली जानकारी
उधर पुलिस ने भट्ठा संचालक के तीन और बेटों की तलाश शुरू कर दी है। भट्ठा संचालक और उसके एक बेटे को एक दिन पहले ही हिरासत में ले लिया गया था। जिनसे लंबी पूछताछ की गई। सूत्रों का कहना है कि भट्ठा संचालक के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसका नहीं बल्कि उसके छोटे भाई की किशोरी से जान पहचान थी।
विज्ञापन

3 of 7
फाफामऊ में चार लोगों की हत्या के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने उसके भाइयों की भी तलाश शुरू की। एक टीम उनके रूदापुर स्थित घर पर पहुंची लेकिनतीनों वहां नहीं मिले। एक के बारे में घरवालों ने बताया कि वह लखनऊ गया है लेकिन अन्य दो के बारे में वह कोई ठोस जानकारी नहीं दी पाए। जिसके बाद अलग-अलग टीमें उनकी तलाश में लगा दी गई हैं। एक टीम लखनऊ के लिए भी रवाना कर दी गई है।
 

4 of 7
फाफामऊ में चार लोगों की हत्या के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
आपराधिक प्रवृत्ति का है एक रिश्तेदार
पुलिस अफसरों का कहना है कि भट्ठा संचालक व उसके बेटों के बारे में पता लगाया जा रहा है। फिलहाल उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। लेकिन उनका एक रिश्तेदार आपराधिक प्रवृत्ति का है। मृतक के घर से जो मोबाइल मिला है उसकी कॉल डिटेल में कुछ अज्ञात नंबर हैं।
विज्ञापन

5 of 7
फाफामऊ में चार लोगों की हत्या के बाद मौके पर जुटी भीड़ और छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
फिलहाल इन नंबरों के बारे में पता लगाया जा रहा है। एक आशंका यह भी है कि जान पहचान होने के नाते भट्ठा संचालक के बेटे से भी किशोरी की बातचीत होती रही हो। लेकिन फिलहाल पिता-पुत्र ने इन नंबरों के बारे में कोई जानकारी होने की बात से इंकार किया है।
विज्ञापन

6 of 7
पुलिस ने खोजी कुत्ते के माध्यम से छानबीन की। - फोटो : अमर उजाला
भट्ठे पर अक्सर होती थी पार्टी
सूत्रों का कहना है कि जांच में यह भी जानकारी सामने आई है कि मृतक परिवार के मकान के पीछे स्थित ईंट-भट्ठे में अक्सर शाम को पार्टी हुआ करती थी। इनमें खाने से लेकर पीने-पिलाने का भी इंतजाम होता था। इनमें भट्ठा संचालक का बेटा और उसके साथी शामिल होते थे। इस जानकारी के मिलने के बाद पुलिस की एक टीम ने शनिवार को भट्ठे पर पहुंचकर वहां काम करने वाले मजदूरों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों का कहना है कि भट्ठे पर काम करने वाले ज्यादातर मजदूर बिलासपुर के हैं। जिनमें से कुछ के परिवार भी यहीं रहते हैं। मजदूरों न संचालक के बेटों के भट्ठे पर आने की बात तो स्वीकार की लेकिन इससे ज्यादा वह कुछ नहीं बता पाए। जिसके बाद टीम लौट आई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें