prayagraj news : बाढ़ का पानी कम होने के बाद साफ-सफाई में जुटे लोग।
- फोटो : prayagraj
सपाइयों ने बांटी खाद्य सामग्री
प्रयागराज। सपा युवजन सभा की ओर से शनिवार को छोटा बघाड़ा, बक्शी बांध आदि मोहल्लों में बाढ़ पीड़ितों को दूध, ब्रेड, पानी, मिट्टी का तेल, मोमबत्ती, माचिस आदि का वितरण किया गया। उन्होंने प्रशासन की ओर से समुचित व्यवस्था नहीं किए जाने का भी आरोप लगाया। राहत सामग्री वितरित करने वालों में पूर्व सांसद नागेंद्र पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष रवींद्र यादव, शिवा त्रिपाठी, पार्षद नितिन यादव, गुलाब पाल, ऋषभ यादव, बलवंत यादव, अरुण गुप्ता, अखिलेश आदि शामिल रहे।