फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज हत्याकांड में नया मोड़: सास ने खोला राहुल तिवारी का बड़ा राज, चरित्र और नीयत पर चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 17 Apr 2022 11:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
1 of 7
Prayagraj Murder case - फोटो : अमर उजाला
नवाबगंज के खागलपुर गांव में प्रीति तिवारी (38) व उसकी तीन बेटियों माही(12), पीहू(8) और कुहू(3) की गला रेतकर हत्या कर दी गई, जबकि पति राहुल तिवारी 42) फंदे पर लटका मिला। सभी के शव घर के भीतर पड़े मिले। मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें ससुरालवालों को घटना का जिम्मेदार बताया गया है। पुलिस तहरीर के आधार पर चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुटी है। राहुल मूल रूप से कौशाम्बी के भदवा गांव का रहने वाला था। वह करीब ढाई महीने से खागलपुर में किराये के मकान में पत्नी व बेटियों संग रह रहा था। शनिवार सुबह बहुत देर तक परिवारवालों के न दिखाई देने पर पड़ोसी बुलाने पहुंचे तो आंगन में राहुल को फंदे पर लटका देखा। शोरगुल पर गांववाले जुटे और भीतर जाकर देखा तो कमरे में प्रीति व तीनों बेटियों के रक्तरंजित शव पड़े थे। जांच पड़ताल में पता चला कि प्रीति व तीनों मासूमों को गला रेतकर मारा गया था। सूचना पर राहुल के परिजन भी आ गए। उनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

2 of 7
राहुल तिवारी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
नामजद आरोपियों में पत्नी के दो भाई भी
मृतक राहुल के भाई मुन्ना तिवारी ने तहरीर देकर चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज कराया है। इनमें प्रीति के दो भाई पिंटू और चंद्रशेखर भी शामिल हैं। दो अन्य आरोपियों में मैनेजर व आशू हैं। उनका आरोप है कि राहुल का अपने दोनों सालों से जमीन व मकान को लेकर विवाद चल रहा था। 
विज्ञापन

3 of 7
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने उसका मकान, जमीन कब्जा ली थी, जिसमें अन्य दोनों आरोपी सहयोग किया करते थे। आशंका है कि इन्हीं चारों ने इस घटना को अंजाम दिया है। उधर संदेह के आधार पर पुलिस उसी मकान में रहने वाले अन्य किरायेदार संदीप पाल को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। 

4 of 7
नवाबगंज में पांच लोगों की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
सास ने लगाया आरोप, धोखे से अपने नाम करा ली जमीन
करीब 16  साल पहले राहुल की शादी कौशाम्बी के अंदावां गांव की प्रीती तिवारी के साथ (कोर्ट मैरिज) हुई थी। इसके बाद उसकी तीन बेटियां हुईं। वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय में संविदाकर्मी था और वहीं पर परिवार के साथ किराए का कमरा लेकर रहता था। करीब तीन साल पहले संविदा समाप्त होने पर वह परिवार के साथ ससुराल में ही आकर रहने लगा। 
विज्ञापन

5 of 7
पांच लोगों की मौत के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की तैयारी करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
अंदावां में रहने वाली उसकी सास पार्वती ने आरोप लगाया कि राहुल ने झांसे में लेकर उसकी 16 विस्वा जमीन अपने नाम करा ली। यही नहीं इस जमीन पर लोन भी ले लिया। उसने ससुराल के घर व खेत पर कब्जा करना चाहा तो साले पिंटू व चंद्रशेखर से विवाद होने लगा। हालात यह बने कि नवंबर 2021 में पुलिस बुलाकर राहुल को जबरन ससुरालवाले घर से निकाला गया। इसके बाद राहुल प्रयागराज के नवाबगंज के खागलपुर में किराए का कमरा लेकर रहने लगा।
विज्ञापन

6 of 7
नवाबगंज में पांच लोगों की हत्या के बाद घर पर जुटी भीड़। - फोटो : प्रयागराज
नीयत पर भी उठाए सवाल
सास ने राहुल के चरित्र पर भी सवाल उठाए। उसका कहना है कि उसकी नीयत ठीक नहीं थी। उधर इस बात की भी चर्चा रही कि ससुराल पक्ष की एक महिला से भी उसकी बेहद करीबी थी। जिसे लेकर उसका अपनी पत्नी से विवाद होता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नवाबगंज में पांच लोगों की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी। - फोटो : प्रयागराज
आए दिन विवाद होने की ही वजह से बेटियों का स्कूल जाना भी बंद हो गया था। उधर घटना की जानकारी के बाद उसके गांव भदवां में सन्नाटा पसरा रहा। ग्रामीण कुछ खुलकर बोलने को तैयार नहीं हुए लेकिन दबी जुबान से यही बात कह रहे हैं कि दौलत के पीछे भागमभाग ही उसके लिए काल साबित हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें