मंगलवार को तेज हवाओं के साथ दिन भर हुई बारिश के बाद बुधवार को दिन में मौसम साफ होने से लोगों को कुछ राहत मिली थी, लेकिन शाम को पांच बजे के बाद फिर हुई तेज बारिश और हवाओं के झोंकों ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में छत पर टेंट लगाकर रहने वालों को भी राहत शिविरों में पहुंचा दिया है। गंगा और यमुना के जलस्तर में मामूली (एक घंटे में आधा सेमी) कमी दर्ज की गई। हालांकि, इसकी रफ्तार बहुत धीमी है।