फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Flood : बाढ़ में डूबे सैकड़ों घर, पांच हजार से अधिक लोग हुए बेघर, बनाए गए सात राहत शिविर

Tue, 17 Sep 2024 02:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पिछले 24 घंटे में फाफामऊ में जलस्तर 1.20 मीटर, छतनाग में 1.20 सेंटीमीटर और नैनी में करीब एक मीटर बढ़ा है। नैनी में अब आधा सेंटीमीटर प्रति घंटा और छतनाग में एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
1 of 21
गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण बाढ़ के पानी में डूबे दारागंज के निचले इलाके। - फोटो : अमर उजाला।




 













विज्ञापन

2 of 21
तेजी से बढ़ रहा है गंगा और यमुना का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला।

विज्ञापन

3 of 21
गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण छोटा बघाड़ा क्षेत्र में बाढ़ के पानी में मकान डूब जाने के कारण पर - फोटो : अमर उजाला।
कई घरों की पहली मंजली डूब गई है पानी में

तमाम घरों की पहली मंजिल डूबने के बाद लोग दूसरी मंजिल में रहकर अपने घरों की निगरानी कर रह हैं। एक साथ कई घर खाली हो जाने के कारण प्रभावित क्षेत्रों में चोरी की आशंका भी बढ़ गई है। छोटा बघाड़ा, राजापुर कछार, गंगानगर राजापुर, द्रौपदी घाट, बेली कछार, करेलाबाग, नेवादा, छोटा बघाड़ा, सलोरी, उंचवागढ़ी के प्रभावित क्षेत्रों की बिजली भी काट दी गई है, ताकि कोई दुर्घटना न हो। वहीं, बाढ़ राहत शिविरों में पहुंचे लोगों और बाढ़ में फंसे लोगों के लिए प्रशासन की ओर से खानपान की व्यवस्था की गई है।

4 of 21
बाढ़ रहात के लिए नावों का संचालन किया जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला।
बाढ़ राहत कार्य में लगीं 27 नाव

बाढ़ राहत कार्य के लिए प्रभावित इलाकों में प्रशासन ने 27 नावें लगा दी हैं। फूलपुर तहसील के बदरा सोनौटी गांव में आवागमन के लिए छह नाव, करछना के भगेसर देहली गांव में एक और तहसील सदर के दारागंज में तीन, बघाड़ा में 10 एवं राजापुर में सात नाव लगाई गई हैं। 
विज्ञापन

5 of 21
बाढ़ राहत शिविर में शरण लिए लोग। - फोटो : अमर उजाला।
यहां बनाए गए बाढ़ राहत शिविर

बाढ़ से प्रभावित छोटा बघाड़ा मोहल्ले के लिए ऐनीबेसेंट स्कूल एलनगंज, राजापुर कछार के लिए ऋकिषकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, द्रौपदी घाट के लिए कैंट हाईस्कूल सदर बाजार न्यू कैंट, गंगानगर राजापुर के लिए स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज अशोक नगर, बेली कछार के लिए सेंट जोसेफ गर्ल्स हाईस्कूल मम्फोर्डगंज, करेलाबाग के लिए यूनिटी पब्लिक स्कूल करेली, बेली कछार के लिए महबूब अली इंटर कॉलेज स्टेनली रोड बेली चौराहा को शिविर बनाया गया है। इसके साथ ही बाढ़ राहत के लिए फोन नंबर (0532-2641577, 2641578) जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

6 of 21
बाढ़ के पानी में डूबा संगम का क्षेत्र। - फोटो : अमर उजाला।
शिविरों में चिकित्साधिकारी, सिविल डिफेंस के वार्डन तैनात

बाढ़ राहत शिविरों और क्षेत्रों में प्रशिक्षित सिविल डिफेंस के वॉलंटियर्स तैनात कर दिए गए हैं। सहायक उप नियंत्रक एडीसी राजेश कुमार तिवारी ने बाढ़ राहत शिविरों एनी बेसेंट महबूब अली उमराव सिंह बालिका स्कूल का दौरा किया और बाढ़ क्षेत्र में फंसे लोगों को राहत शिविरों तक पहुंचाने में मदद की। इस दौरान स्टाफ ऑफ रिजर्वेशन रविशंकर द्विवेदी, एलके अहेरार, प्रमोद यादव, विश्वास रावत, अनूप कुमार, शैलेंद्र सिंह, मनोज पासी, अजय सोनी मौजूद रहे। इसके साथ ही प्रत्येक शिविर में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और चिकित्साधिकारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है।
विज्ञापन

7 of 21
प्रयागराज में बाढ़ की भयावहता। - फोटो : अमर उजाला।
पातालपुरी शनि तीर्थ में पहुंचा यमुना का पानी

श्री पातालपुरी शनि तीर्थ डांडी महेवा में श्री शनि देव के चरण पखारने के लिए यमुना ने रविवार को मंदिर परिसर में प्रवेश कर लिया। सुबह लगभग 8.15 बजे यमुना का जल तेजी से बढ़ते हुआ मंदिर में प्रवेश कर गया। इस अवसर पर बढ़ी संख्या में उपस्थित भक्तों ने शनि देव और मां यमुना की आरती उतारी। 

8 of 21
प्रयागराज में तेजी से बढ़ रहा है गंगा और यमुना का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला।


9 of 21
ग्रामीण इलाकों में भी बाढ़ का कहर जारी है। - फोटो : अमर उजाला।

10 of 21
प्रयागराज में तेजी से बढ़ रहा जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला।

  • कुल                                                 374                         1640

11 of 21
बाढ़ के चलते संगम तट पर कुंभ मेले के काम में लगा ट्रैक्टर पानी में डूब गया। - फोटो : अमर उजाला।

12 of 21
छोटा बघाड़ा मुहल्ले में भरा बाढ़ का पानी। - फोटो : अमर उजाला।
छोटा बघाड़ा मुहल्ले में भरा बाढ़ का पानी। 

13 of 21
छोटा बघाड़ा मुहल्ले में बाढ़ का भयावह दृश्य। - फोटो : अमर उजाला।
छोटा बघाड़ा मुहल्ले में भरा बाढ़ का पानी। 

14 of 21
छोटा बघाड़ा में बाढ़ के चलते नाव से सुरक्षित स्थान की ओर जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
छोटा बघाड़ा में बाढ़ के चलते नाव से सुरक्षित स्थान की ओर जाते लोग। 

15 of 21
छोटा बघाड़ा में बाढ़ के चलते नाव से सुरक्षित स्थानों की ओर जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
छोटा बघाड़ा में बाढ़ के चलते नाव से सुरक्षित स्थान की ओर जाते लोग। 

16 of 21
छोटा बघाड़ा में बाढ़ के चलते डूबे मकान।  - फोटो : अमर उजाला।
छोटा बघाड़ा में बाढ़ के चलते डूबे मकान। 

17 of 21
छोटा बघाड़ा में बाढ़ के चलते डूबे मकान।  - फोटो : अमर उजाला।
छोटा बघाड़ा में बाढ़ के चलते डूबे मकान। 

18 of 21
छोटा बघाड़ा में भरा बाढ़ का पानी। - फोटो : अमर उजाला।
छोटा बघाड़ा में भरा बाढ़ का पानी।

19 of 21
छोटा बघाड़ा में भरा बाढ़ का पानी। - फोटो : अमर उजाला।
छोटा बघाड़ा में भरा बाढ़ का पानी।

20 of 21
छोटा बघाड़ा मुहल्ले में भरा बाढ़ का पानी। - फोटो : अमर उजाला।
छोटा बघाड़ा में भरा बाढ़ का पानी।
विज्ञापन

21 of 21
छोटा बघाड़ा बाढ़ से घिरा। - फोटो : अमर उजाला।
छोटा बघाड़ा में भरा बाढ़ का पानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें