फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरेका-2021 : स्टैंडअप कामेडियन जाकिर खान ने श्रोताओं का किया भरपूर मनोरंजन

Wed, 29 Sep 2021 10:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 3
Prayagraj News : जाकिर खान, स्टैंड अप कॉमेडियन। - फोटो : प्रयागराज
शंभूनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट (एसजीआई) में तीन दिवसीय तकनीकी व सांस्कृतिक कार्यक्रम (यूरेका-2021) के दूसरे दिन बुधवार को रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। चर्चित युवा स्टैंड अप कामेडियन और एक्टर जाकिर खान ने लोगों को जमकर गुदगुदाया और भरपूर मनोरंजन किया। दिल्ली के मशहूर ताबिर बैंड की प्रस्तुति ने श्रोताओं को अपने धुन पर जमकर झुमाया। 
विज्ञापन

2 of 3
Prayagraj News : ताबीर बैंड। - फोटो : प्रयागराज
मंच पर आते ही जाकिर खान ने अपने अंदाज में कहा कि पिछले दो सालों में पहली बार इतनी भीड़ और उस भीड़ में इतनी ऊर्जा देखकर भाव विभोर हो गया हूं।  दर्शकों की ओर देखते हुए जाकिर ने पूछा कहा कि कम्प्यूटर साइंस वाले किधर हैं...। उनकी तो मौज हो रही है...। सभी को बीटेक करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
Prayagraj News : स्टैंड अप कॉमेडियन जाकिर खान की प्रस्तुति पर झूमते छात्र-छात्राएं। - फोटो : प्रयागराज
असली मजा तो बीटेक करने में ही है। ताबिर बैंड के लीड सिंगर अंकित पांडेय ने ऐ दिल है मुश्किल... और दमादम मस्त कलंदर... से संगीत मयी महफिल में रंग जमा दिया। संस्था के सचिव डॉ केके. तिवारी ने शाल एवं मोमेंटो देकर जाकिर खान का स्वागत किया। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर संस्था के प्रो. नीरज शुक्ल, प्रो. अंशुमान श्रीवास्तव, प्रो. उबैद खान, प्रो. प्रशांत अवस्थी, प्रो. राधारमन, प्रो. अभिषेक पांडेय, प्रो. रवि जोशी, प्रो. प्रतीक खन्ना, प्रो. मयंक मालवीय, प्रो. बशर अख्तर, प्रो. केपी तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें