हिंद महासागर में स्नान करने के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने श्रीरामेश्वरम का दर्शन पूजन किया।इसके बाद उन्होंने कलाम हाउस पहुंचकर पूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम के परिजनों से मुलाकात की।
विज्ञापन
2 of 7
keshav prasad maurya
- फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि भगवान श्रीराम द्वारा स्थापित शिवलिंग चार धामों में से एक धाम श्रीरामेश्वरम में सपरिवार महासागर एवं बाइस तीर्थों के स्नान के अलौकिक आनन्द प्राप्ति के बाद विधिविधान से दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
धनुषकोटि (श्रीराम सेतु) के दर्शन करने के बाद उन्होंने देश के राष्ट्रपति रहे डॉक्टर APJ अब्दुल कलाम के परिजनों से भेंट किया।
4 of 7
keshav prasad maurya
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम स्मारक का भी दर्शन किया और काफी देर तक वहां समय बिताया।
विज्ञापन
5 of 7
keshav prasad maurya
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद यूपी के उपमुख्यमंत्री ने रामनाथपुर जाकर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान सीएए, एनआरसी और एनपीआर आदि मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
6 of 7
keshav prasad maurya
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मुरलीधर के घर में आयोजित वैवाहिक समारोह में हिस्सा लिया। साथ ही जिला महामंत्री कुमार जी के घर चाय पीया।