फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus: प्रयागराज में महिला की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य टीम से अभद्रता

Sun, 05 Apr 2020 11:28 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 2
स्वास्थ्य टीम से मारपीट की गई। - फोटो : prayagraj
गौसनगर इलाके में रविवार को एक महिला की शिकायत पर जांच करने पहुंची स्वास्थ्य टीम से अभद्रता की गई। टीम में शामिल महिला डॉक्टर्स, फार्मासिस्ट सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को भलाबुरा कहा गया। मामला बढ़ता देख मौके पर पुलिस बुलाई गई। इसके बाद स्वास्थ्य टीमें अपना काम कर सकीं।

स्वास्थ्य विभाग ने गौसनगर इलाके में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए पांच टीमें गठित की हैं। रविवार को इलाके से ही एक महिला को जुकाम, बुखार की शिकायत आई। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां जांच करने जा रही थी। तभी  मुल्ला मजिस्द अली नगर, मस्तान मार्केट के पास आसपास के कुछ लोग टीम से अभद्र व्यवहार करने लगे।

टीम के सदस्यों ने विरोध किया तो वे मारपीट पर उतारू हो गए।  कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. गणेश प्रसाद ने बताया कि उन्होंने इसकी जानकारी एडीएम प्रशासन को दी। इसके बाद मौके पर पुलिस भेजकर स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य पूरा कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
prayagraj news - फोटो : prayagraj

लोग स्वास्थ्य अभियानों का कर रहे विरोध

कोरोना के मद्देनजर शहर के दक्षिण पश्चिमी इलाके में चलाए जा रहे स्वास्थ्य अभियान का स्थानीय लोग भी विरोध कर रहे हैं। करेली, शाहगंज और उसके आसपास के इलाकों में स्वास्थ्य टीमों के पहुंचने पर उन पर तरह-तरह की फब्तियां कसी जा रही हैं। स्वास्थ्य टीम के सदस्यों का कहना है कि एक-दो जगह पर लोग पत्थर लेकर भी खड़े नजर आए। टीम के सदस्यों का कहना है कि शिकायत पर जब वे जांच करने पहुंच रहे हैं तो परिवार के कुछ लोगों के साथ आसपास के लोग जांच कराने में भी सहयोग नहीं कर रहे हैं। 

तब्लीगी जमातियों, मस्जिद निवासियों के साथ 567 का स्वास्थ्य परीक्षण

दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात में शामिल होकर लौटे सात इंडोनेशियाई सहित 37 और प्रतापगढ़ के रानीगंज की नरसिंहगढ़ मजिस्द से मिले 11 लोगों के साथ रविवार को कुल 567 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। हालांकि किसी की हालत में गड़बड़ी नहीं पाई। लिहाजा सभी को क्वारंटीन में ही अभी रहने को कहा गया है। जांच करने के लिए रविवार को स्वास्थ्य विभाग की तीन मोबाइल टीमें गईं हुईं थीं। 

मोबाइल यूनिट प्रभारी डॉ. आनंद सिंह की अगुवाई में टीम ने करेली स्थित अंबर गेस्ट हाउस, जनवास रॉयल, महबूबा गेस्ट हाउस, रंगोली गेस्ट हाउस, लीडर रोड स्थित रैन बसेरा, नुरूल्लाह रोड शेल्टर, जलालपुर का हाता, कबीर आश्रम, यमुना बैंक रोड, बाघंबरी गद्दी, हैजा अस्पताल, केपी कम्युनिटी, कुंदल गेस्ट हाउस, राम वाटिका, राम विला सहित शहर की पुलिस चौकियों के साथ कई स्थानों पर स्क्त्रस्ीनिंग की और स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक कहीं से किसी में अभी कोरोना के लक्षण नहीं मिलें हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें