फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में पुलिस को चकमा देकर लॉक डाउन में हो रही थी शराब की सप्लाई, चार गिरफ्तार 

Sun, 05 Apr 2020 12:50 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 3
प्रयागराज में पुलिस ने सिविल लाइंस मॉडल शॉप पर छापा मारकर चोरी से शराब ले जा रहे लोगों को पकड़ लिया। - फोटो : prayagraj
लॉक डाउन के दौरान जहां एक ओर पुलिस अफसर सख्ती के दावे करते नहीं थक रहे, वहीं गोरखधंधा करने वाले धड़ल्ले से शराब की सप्लाई में जुटे हैं। ऐसे ही 2 मामले शनिवार को सामने आए जिसमें सिविल लाइंस और कैंट पुलिस ने कुल 4 लोगों को अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा है।

 लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानों को भी पूरी तरह से बंद रखने का आदेश दिया गया है। शनिवार दोपहर सूचना मिली कि सिविल लाइंस में एक्सिस बैंक के पास स्थित मॉडल शॉप के बाहर संदिग्ध हालत में क्रेटा कार खड़ी है। पुलिस पहुंची तो गाड़ी में शराब लाद रहे 2 लोग भाग निकले, जबकि गाड़ी मालिक विशाल दुआ को पकड़ लिया गया। तलाशी में गाड़ी की डिग्गी में बीयर की 144 व शराब की 36 बोतलें बरामद हुईं।
विज्ञापन

2 of 3
prayagraj news - फोटो : prayagraj
पूछताछ में विशाल ने बताया कि गाड़ी में शराब लादने वाले मॉडल शॉप के सेल्समैन राजू और जावेद थे। पुलिस ने आशंका जताई कि शराब चोरी से बेचने के लिए ले जाई जा रही थी। सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि इस मामले में पकड़े गए विशाल, मौके से भागे दो सेल्समैन के अलावा मॉडल शाप के मालिक अमरजीत चौरसिया के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

उधर राजापुर चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने राजापुर ढाल के पास से 36 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ कैंट निवासी सगे भाई रोहित व अमित कुमार पांडे के अलावा अमित कुमार यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि इन तीनों ने भी शराब सिविल लाइंस में एक्सिस बैंक के पास स्थित मॉडल शॉप से ब्लैक में बेचने के लिए ली थी, जिसके बाद यहां भी पकड़े गए आरोपियों के साथ शराब दुकान मालिक और उसके तीन सेल्समैन राजू, जावेद और बच्चा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
prayagraj news - फोटो : prayagraj

थाने पहुंचने पर गायब हो गई एक पेटी शराब 

सिविल लाइंस में बरामद शराब के मामले में एक चौंकाने वाली बात भी सामने आई। चर्चा रही कि मौके से थाने तक पहुंचते-पहुंचते कार से एक पेटी शराब गायब हो गई। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल मौके पर खींची गई तस्वीर में कार के भीतर शराब की 5 पेटियां नजर आ रही हैं। लेकिन बरामद माल की जो तस्वीर पुलिस की ओर से दी गई, उसमें शराब की महज चार ही पेटियां दिखाई दे रही थीं। यहां एक और ध्यान देने वाली बात यह है कि पुलिस ने 56000 की शराब बरामद होने की बात आधिकारिक रूप से बताई हैं। लेकिन बरामद शराब का जो विवरण पुलिस की ओर से जारी किया गया है, उसकी कीमत लगभग 43000 के आसपास ही ठहरती है। हालांकि सिविल लाइंस पुलिस शराब गायब होने की बात से इंकार करती रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें