केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के प्रयागराज रीजन ने इस बार दसवीं रिजल्ट भी में नया रिकार्ड कायम किया। प्रयागराज नीरज में बिना परीक्षा 99.19 फीसदी छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण घोषित किया गया है।
मंगलवार को जारी दसवीं के नतीजे 30 जुलाई को जारी किए गए बाहरवीं के परिणाम से भी बेहतर है। इस बार सीबीएससी की 12वीं की परीक्षा में 98.59 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। ऐसे में दसवीं का परिणाम बारहवीं के मुकाबले 0.6 फीसदी अधिक हैं।